Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफेयर के शक में पत्नी को गंगा में फेंका:उन्नाव में पुल पर दोनों का झगड़ा हुआ, पति ने खुद फोन करके पुलिस को बताया

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शुक्रवार शाम एक पति ने पत्नी को गंगा नदी में फेंक दिया। दोनों के बीच पुल के बींचोबीच झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी को गंगाजी में धक्का दे दिया। घटना के तुरंत बाद पति ने खुद पुलिस को कॉल करके कहा- मेरी पत्नी गंगा नदी में कूद गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पति अपनी पत्नी पर अफेयर को लेकर शक करता था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पति ने झगड़े के दौरान पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया। घटना सफीपुर इलाके की है। पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी हुई है। 2024 में हुई थी सुजीत-उषा की शादी बिठूर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के रहने वाले सुजीत राजपूत (20) की शादी 14 दिसंबर, 2024 को उषा (19) से हुई थी। उषा का मायका सफीपुर थाना क्षेत्र के मरौंदा मंझवारा गांव में है। कुछ दिन पहले उषा का साढ़ू नए बने मकान की बीम से गिर गया था। हादसे में उसका हाथ टूट गया था। इसके बाद वह मायके में रहकर इलाज करा रहा था। शुक्रवार को सुजीत, पत्नी उषा को लेकर उसके मायके गया था। वहां उसने अपने साढ़ू का हालचाल पूछा। शाम करीब 7 बजे दोनों वहां से वापस लौट रहे थे। पुल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, परियर-बिठूर पुल पर पति-पत्नी का झगड़ा होने लगा। पति कहने लगा कि तुम्हारा किसी से चक्कर चल रहा। पत्नी के विरोध के बाद पति ने उसे पुल से नीचे गंगा में फेंक दिया। आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना घटना के बाद सुजीत ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पूछताछ की तो बोला- मेरी पत्नी खुद ही नीचे कूद गई। उसने पेट दर्द की बात कहकर बाइक रुकवाई थी। पुलिस ने सुजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज बहाव के चलते अब तक नहीं मिली उषा गंगा में इन दिनों पानी का बहाव तेज है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कराने की कोशिश की, लेकिन देर रात होने और तेज बहाव के कारण गोताखोर नदी में नहीं उतर सके। अंधेरा होने के चलते रात में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन भी नहीं चलाया जा सका। परियर चौकी इंचार्ज अनिल राजपूत ने बताया- शनिवार सुबह रोशनी होने पर महिला की तलाश दोबारा शुरू कराई जाएगी। इसके लिए गोताखोरों और अन्य संसाधनों की मदद ली जाएगी। महिला के नदी में गिरने की घटना की पुष्टि और उसकी बरामदगी के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पिता बोले- पत्नी की बेवफाई से परेशान था बेटा:फतेहपुर में 5 लोगों पर तलवार से किया था हमला, भीड़ ने पीटकर मार डाला ‘बेटा घबराया हुआ घर आया था। बड़बड़ा रहा था कि अब सब सही गया है। मैंने हाथ जोड़कर पूछा कि बेटा क्या हुआ है, लेकिन उसने नहीं बताया। 15 मिनट बाद ही चला गया। उसे औरत का दुख था, बार-बार बच्चों को भी फोन करता था, लेकिन कोई बात नहीं करता था। उसे यही तकलीफ थी कि जिन्हें जिंदगी भर खिलाया वो आज बाहर भाग रहे हैं।’ पढ़िए रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिंपल भाभी को टक्कर देंगी चारू भाभी:दिव्यांग बिटिया को 'हेलिकॉप्टर' दे आए DM साहब, चप्पलों के सहारे जल रही बत्ती
    Next Article
    CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment