Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफेयर से परेशान भाइयों ने बहन को मार डाला:लोहे के सब्बल से सिर पर किया वार, सड़क किनारे मिला था शव

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में सड़क किनारे मिली युवती के शव मिलने मामले का पुलिस ने शुक्रवार शाम खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी युवती के सगे दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में यूज लोहे का सब्बल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बहन के अफेयर से परेशान होकर भाइयों ने उसकी हत्या की थी। मामला संदना थाना क्षेत्र ग्राम लवली का है। 25 मार्च को सतनपुर निवासी राजकिशोर की 20 साल की बेटी मोनिका का शव सड़क किनारे शव मिला था। सिर पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल पर मिले मोबाइल की कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया, मोनिका की हत्या उसके ही सगे भाइयों ने की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया, मोनिका का एक युवक से अफेयर था। इसकी जानकारी परिवार को हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने 25 मार्च को गांव के बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। शव को लवली गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ मिश्रिख के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार की टीम ने तेजी से कार्रवाई की। 26 मार्च को आरोपी महानन्द (19) को गेंधरिया पट्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद हुआ। इसके बाद 27 मार्च को दूसरे आरोपी शिवाकांत उर्फ रमाकांत (25) को सतनपुर के एक खेत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने की जगह दें:लाल बारादरी खोलने की मांग, बोले- 200 साल पुरानी परंपरा को खत्म करने की कोशिश
    Next Article
    PSL का अब प्लेयर्स के साथ कमेंटेटर भी छोड़ रहे साथ, पूर्व खिलाड़ी ने किया IPL का रुख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment