Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महराजगंज के युवक की संदिग्ध मौत:पेड़ से लटकी लाश मिली, बहन-बहनोई से पुलिस कर रही पूछताछ

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। यह मामला शाहपुर थाना के धर्मशाला स्थित पोखरे के पास का है। देर शाम शव की पहचान महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अखिलेश कुमार (24) के रूप में हुई। कालोनी वासियों का कहना था कि युवक के दोनों हाथ भी बंधे थे। देख कर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में शव रखवा दिया है। गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में रहने वाले मृतक के बहन-बहनोई से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुलरिहा में हुई है बहन की शादी अखिलेश के बहन की शादी गुलरिहा क्षेत्र में हुई है। वह कुछ दिन पहले बहन के घर आया था। अखिलेश की शादी अभी नहीं हुई थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह उसका शव धर्मशाला के बौलिया रेलवे कालोनी के पास स्थित मछली मंडी के बगल में पोखरे के किनारे एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस पहुंची तो एक कपड़े के फंदे से उसका शव लटक रहा था, उसका एक पैर जमीन को छू रहा था तो दूसरा पैर थोड़ा ऊपर था। घटना स्थल को देख स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव लटकाए जाने आरोप लगाया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। बहन और बहनोई से भी पूछताछ की जा रही है कि वह उनके घर से कब निकला, क्या कहकर निकला और कहां जाने के लिए निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद ही पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के परमाणु प्लांट पर हमला, ईरानी मीडिया का बड़ा दावा
    Next Article
    गुजैनी हाईवे पर ड्रम-बाल्टी में पेट्रोल भरकर भागे लोग:टैंकर में भिड़ंत के बाद ड्राइवर ने मांगी थी मदद, लोगों ने लूटा, पुलिस ने खदेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment