Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्नि पीड़ितों से आवास के लिए रिश्वत मांगने का आरोप:शपथ पत्र पर ग्रामीणों ने की DM से शिकायत, वीडीओ पर लगे गंभीर आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत सरैया चालाकपुर में आग पीड़ित परिवारों से सरकारी आवास दिलाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीणों ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर ग्राम पंचायत अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार 4 अप्रैल को गांव में लगी भीषण आग से कई परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए थे। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर सर्वे कराया गया और प्रभावित परिवारों को सरकारी आवास योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी बीच ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीकांत वर्मा पर लाभार्थियों से आवास स्वीकृत कराने के एवज में धनराशि मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रति आवास 20-20 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि संजय पुत्र राजाराम, मनोज पुत्र राजाराम और लवकुश पुत्र राजाराम सहित अन्य लाभार्थियों से भी धनराशि देने के लिए दबाव बनाया गया। वहीं पूनम देवी पत्नी अवधराम, मीरा देवी पत्नी वीरेश और रामलाली पत्नी देशराज ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने अपने शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र में कहा है कि जब उन्होंने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई तो ग्राम पंचायत अधिकारी ने कथित रूप से कहा कि “मैं बिना सुविधा शुल्क के काम नहीं कर पाऊंगा।” इस कथित टिप्पणी के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और मामले को लेकर पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवारों ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा आग प्रभावित परिवारों को बिना किसी अवैध वसूली के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में सरेआम गोलियां बरसाने वाले BJP-RSS से जुड़े हुए:जीशान की पैरवी में खून खराबे पर उतरे BJP-बजरंग दल वाले; नारियल अड्डों पर वर्चस्व को जंग
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही, चौकी प्रभारी निलंबित:एसएसपी ने किया निलंबित, पुराने विवाद भी चर्चा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment