Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में सरेआम गोलियां बरसाने वाले BJP-RSS से जुड़े हुए:जीशान की पैरवी में खून खराबे पर उतरे BJP-बजरंग दल वाले; नारियल अड्डों पर वर्चस्व को जंग

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सोमवार रात पुलिस चौकी के सामने दुस्साहसिक अंदाज में सरेआम गोलियां बरसाने वाले बाइक सवार युवक सत्ताधारी दल BJP और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन विहिप से जुड़े हुए हैं। घटना की FIR में नामजद होने वालों में से एक संतोष पंडित विहिप का सह मंत्री रह चुका है। हमलावरों में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष का नाम भी सामने आया है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने उसका नाम घटना में प्रमुखता से लिया था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सियासी दबाव में उसका नाम आखिरी वक्त में तहरीर से हटाना पड़ा। एक आरोपी वरुण ठाकुर राजा भैय्या की पार्टी जनता दल लोकतांत्रिक से जुड़ा हुआ है। दूसरे पक्ष के लोग भी सफेद रंग की जिस थार गाड़ी में सवार होकर पंचायत में पहुंचे थे उस पर मोटे अक्षरों में बजरंग दल लिखा हुआ है। हैरानी की बात है कि हिंदू हित की बात करने वाले हिंदूवादी संगठनों के नेता मुरादाबाद में जीशान और उसके भाई की पैरवी में खून खराबे पर उतर आए। चर्चा इस बात को लेकर भी है कि आखिर ऐसा क्या है कि जीशान के लिए हिंदूवादी संगठन के ओहदेदारों ने अपनों पर ही गोलियां दाग दीं। दरअसल पूरा खेल शहर में लगने वाले नारियल पानी के ठिकानों से वसूली से जुड़ा हुआ है। ठेले मुस्लिम समुदाय के युवक लगाते हैं, लेकिन उनसे वसूली इन्हीं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी करते हैं। सूत्र बताते हैं कि इनकी मर्जी के बगैर शहर में कोई नारियल पानी नहीं बेच सकता। पुलिस चौकी के सामने मारी थी रिटायर्ड दरोगा के बेटे को गोली घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर लाइनपार पुलिस चौकी के सामने करीब 10 राउंड फायर हुए। सड़क पर सरेआम हुई इस फायरिंग से हर कोई हक्का-बक्का रह गया। दहशत की वजह से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन इसके बाद भी हमलावर गोली बरसाते रहे। इस फायरिंग में पीएसी के रिटायर्ड दरोगा के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू (25 साल) को गोली लगी। गोली विवेक के कंधे पर लगी और पार हो गई। विवेक के पिता धनीराम पीएसी से रिटायर्ड हैं। वह फैमिली के साथ 23 पीएसी से सटे मऊ में रहता है और मंडी समिति में नारियल की आढ़त चलाता है। चौकी पर असलहे लेकर पहुंचे थे, पंचायत फेल होने पर गोलियां दांगी घटना के पीछे शहर में नारियल पानी बेचने वाले ठिकानों से होने वाली वसूली और वर्चस्व की जंग निकली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि फायरिंग से पहले दोनों पक्ष लाइनपार पुलिस चौकी पर मौजूद थे। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही थी। जिसके नाकाम रहने के बाद यह हमला किया गया। दरअसल गोली लगने से घायल हुआ विवेक कुमार मंडी में नारियल की आढ़त चलाता है। विवेक के साथी छजलैट के गांव छज्जूपुरा निवासी तनुष्क चौधरी और बदायूं के सिविल लाइंस में नेकपुर निवासी आर्यन चौधरी और ऋषिपाल कश्यप भी उसके इस धंधे में पार्टनर हैं। ये थोक में नारियल लेते हैं और फिर शहर में अलग-अलग स्थानों पर ठेले लगवाकर और सड़क किनारे नारियल लगवाकर उसकी बिक्री कराते हैं। ये लोग जिस थार और दूसरे वाहनों पर चलते हैं उन पर बड़े बड़े अक्षरों में इन्होंने बजरंग दल लिख रखा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि ये वास्तव में बजरंग दल के पदाधिकारी हैं या फिर नहीं। बहरहाल सोमवार को दोपहर करीब 12 आर्यन और बुद्धि विहार में गोल चक्कर पर ठेले वालों से अपना पैसा वसूलने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान नारियल विक्रेता जीशान और उसके भाई ने आर्यन के साथ गए युवक पर नारियल काटने वाले चापड़ से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने इस घटना को लेकर मझोला थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। लाइनपार चौकी पर दोनों पक्षों को पुलिस ने बात करने के लिए बुलाया था। जीशान की पैरवी में चौकी पहुंचे विहिप और भाजपा नेता विहिप का सह मंत्री रह चुका संतोष पंडित और भाजपा का एक मंडल अध्यक्ष भी नारियल का काम करते हैं। विवेक कुमार उर्फ सोनू वाले गुट से नारियल पानी के धंधे में वर्चस्व को लेकर संतोष पंडित गुट का टकराव है। बात पुलिस तक पहुंची तो जीशान और उसके भाई के पक्ष में संतोष पंडित, अमन ठाकुर, वरुण ठाकुर, भाजपा का लाइनपार मंडल का अध्यक्ष मिथुन शर्मा और किशनपाल यादव पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस ने विवेक और संतोष के पक्ष में समझौता करा दिया और रात में करीब पौने नौ बजे दोनों पक्ष पुलिस चौकी से निकल गए। चौकी से निलकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी पुलिस चौकी से निकलते ही जीशान की पैरवी में आए संतोष पंडित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दीं। इनमें से एक गोली विवेक उर्फ सोनू के कंधे में लगी। इसके बाद मौके पर गोलियां चलाते हुए हमलावर फरार हो गए। घटना के चश्मदीद ऋषि कश्यप ने घटना के तुरंत बाद दिए बयान में कहा कि, उसने बाइक सवार तीन हमलावरों को अपनी आंखों से देखा है। हमलावरों में वरुण ठाकुर, मिथुन पंडित और संतोष पंडित शामिल थे। इनके बाकी साथी कार में थे। जिन्हें मैं नहीं देख सका। FIR में 6 को नामजद किया, मिथुन पंडित का नाम गायब घटना के बारे में जख्मी विवेक उर्फ सोनू के पिता रिटायर्ड दरोगा धनीराम की तहरीर पर मझोला पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। इसमें 6 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें वरुण ठाकुर, दीपक, अंकित, मनीष, संतोष और अमन ठाकुर का नाम शामिल है। हालांकि, इस तहरीर से भाजपा के लाइनपार मंडल अध्यक्ष मिथुन पंडित का नाम गायब है। SSP ने चौकी प्रभारी समेत 3 को सस्पेंड किया शहर में हुई इस घटना को एसएसपी सतपाल अंतिल ने गंभीरता से लिया है। SSP सतपाल अंतिल ने मामले में कड़ी कार्रवाई की है। लाइनपार चौकी इंचार्ज और चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओंकारेश्वर विद्या निकेतन में सात दिवसीय ट्रेनिंग कैंप:एकल अभियान के 'वटवृक्ष' बनने की कहानी; यूपी-एमपी के 70 कार्यकर्ता शामिल
    Next Article
    अग्नि पीड़ितों से आवास के लिए रिश्वत मांगने का आरोप:शपथ पत्र पर ग्रामीणों ने की DM से शिकायत, वीडीओ पर लगे गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment