Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर सेना भर्ती के लिए सोनभद्र से सबसे कम आवेदन:वाराणसी में 1.07 लाख ने कराया भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन

    4 hours ago

    1

    0

    अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल को समाप्त हो गई। इस वर्ष वाराणसी भर्ती कार्यालय से संबद्ध 12 जिलों के कुल 1.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 12 जिलों में से सोनभद्र और भदोही में युवाओं में सेना में जाने का उत्साह कम दिखाई दिया। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 3,097 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जो अन्य जिलों के बराबर भी नहीं होती है। वहीं हमेशा की तरह सबसे अधिक गाजीपुर से 23,183 आवेदन आये हैं। गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर अव्वल वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया - वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय से जुड़े 12 जिलों से 10 अप्रैल रात 12 बजे तक अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस प्रक्रिया में एक बार फिर गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर के युवाओं ने बढ़चढ़कर रूचि दिखाई है। 12 जिलों में गाजीपुर से 23,183, बलिया से 16,194 और गोरखपुर से 12,550 आवेदन मिले हैं। जो इस बार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सोनभद्र और भदोही रहे फिसड्डी शैलेश कुमार ने बताया - वहीं 12 जिलों में सबसे फिसड्डी जिलों में सोनभद्र और भदोही हैं। इन दोनों जिलिन के आवेदन की कुल संख्या ने किसी भी एक जिले के बराबर भी नहीं है। सोनभद्र से सबसे कम 491 और भदोही से 2606 आवेदकों ने आवेदन किया है। यह अभी तक का सबसे काम आवेदन है। अग्निवीर में पहली बार किसी जिले से इतने कम आवेदन आये हैं। वाराणसी से आये 8,507 आवेदन सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार - गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर के बाद आजमगढ़ से 9,869, वाराणसी से 8,507, देवरिया से 8,174, जौनपुर से 7,578, चंदौली से 7,150, मऊ से 6,437 और मिर्जापुर से 4,416 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। कर्नल शैलेश कुमार ने बताया - क्लर्क, ट्रेड्समैन और जनरल ड्यूटी के आवेदन में सबसे अधिक जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए सबसे अधिक कुल 1,07,155 आवेदन में से 77,437 आवेदन आये हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण करेंगे डिप्टी सीएम केशव:आज दोपहर को आगरा पहुंचेंगे, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
    Next Article
    हरदोई के युवा किसान ने गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार की:150 बीघा में 5.5 क्विंटल प्रति बीघा उत्पादन, आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment