Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण करेंगे डिप्टी सीएम केशव:आज दोपहर को आगरा पहुंचेंगे, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा आ रहे हैं। वे कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। फतेहाबाद में वे सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले वे फतेहाबाद रोड स्थित शिक्षक संगघन यूटा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। ये रहेगा डिप्टी सीएम का प्रोग्राम कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद दोपहर लगभग 11.45 बजे फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे। यहां वे शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन भाग लेंगे। केशव प्रसाद इस कार्यक्रम में लगभग एक घंटा रुकेंगे। इसके बाद फतेहाबाद रोड स्थित ही ग्रांड मरक्युर में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। यहां से वे दोपहर लगभग एक बजे फतेहाबाद जाएंगे। यहां फिरोजाबाद मोड़ स्थित मैदान पर सम्राट अशोक शोभायात्रा को रवाना करेंगे। इसके साथ ही यहां सम्राट अशोक की लॉट का लोकार्पण करेंगे। डिप्टी सीएम यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केशव प्रसाद एत्मादद्दौला के पास स्थित मैदान में महाराजा निषादराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां भी वे जयंती में शामिल होने वाले लोगों को संबोधित करेंगे। शाम लगभग 4.30 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। यहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ़्फ़रनगर की शहर कोतवाली गेट के बाहर चोरी:बुर्काधारी गैंग के बाद अब युवक ने दुकान से घड़ी उड़ाई, VIDEO
    Next Article
    अग्निवीर सेना भर्ती के लिए सोनभद्र से सबसे कम आवेदन:वाराणसी में 1.07 लाख ने कराया भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment