Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं:पायलट के संदेह पर अलर्ट जारी, लखनऊ डायवर्ट; प्लेन में 109 यात्री सवार थे

    17 hours ago

    2

    0

    अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को लखनऊ डायवर्ट किया गया। प्लेन के कार्गो सेक्शन में धुआं दिखाई देने की खबर के बाद अलर्ट जारी किया गया था। फ्लाइट में 109 लोग सवार थे। दरअसल, फ्लाइट के दौरान पायलट को कार्गो सेक्शन में आग लगने का संदेह हुआ। इसके बाद उसने एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने का फैसला किया। हालांकि, प्लेन में आग लगने की आशंका गलत साबित हुई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लगाई गई थी इमरजेंसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 6:29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई। इंडिगो का प्लेन शाम 6:31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। शाम 6:33 बजे लैंडिंग बे में पहुंचा और शाम 6:35 बजे यात्रियों को उतारा गया। शाम 6:39 बजे आग लगने की खबर गलत निकली। बाद में आपातकाल वापस ले लिया गया। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-दुबई स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट: यात्रियों ने चोर-चोर के नारे लगाए स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। एयरलाइन चोर है के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत:शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका; घर में लगी आग से दो झुलसे
    Next Article
    प्रवर्तन निदेशालय का नया ढांचा 2027 से लागू होगा:PMLA के 50, FEMA के 5 जोन बनेंगे; जांच का समय 1.5 साल करने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment