Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जायंट्स फोर्मर प्रेसीडेंट फोरम मीट:300 पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता पर मंथन

    44 minutes ago

    2

    0

    जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में विस्तारित फेडरेशन-05 के साथ कर्नाटक के उडुपी और बेंगलुरु से आए करीब 300 पदाधिकारियों की सहभागिता से फोर्मर प्रेसीडेंट फोरम मीट आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद ने दीप प्रज्ज्वलन और गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। समारोह में विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने जायंट्स संगठन के उत्थान में फोर्मर प्रेसीडेंट की भूमिका पर विचार रखे। समारोह अध्यक्ष स्मिता यादव ने अतिथियों और जायंट्स परिवार का स्वागत किया। आयोजक मंडल ने मंचासीन अतिथियों को सम्मानित किया। समाज सेवा के साथ जनजागरूकता पर जोरमुख्य अतिथि प्रो. रामगोपाल यादव ने जायंट्स की सामाजिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन को औषधियों, खाद्यान्न, सब्जियों, शिक्षण व्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में मिलावट और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि एसपी चतुर्वेदी ने आयोजन की प्रशंसा की। कर्नाटक के उडुपी से आए दिनकर आमीन, सदस्य केंद्रीय समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रभारी फोर्मर प्रेसीडेंट फोरम ने आयोजन के उद्देश्य और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। आगामी आयोजनों में सहभागिता का आह्वानसमारोह समन्वयक डॉ. शिव राज सिंह यादव ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में होने वाले फेडरेशन कन्वेंशन में अधिक से अधिक पदाधिकारियों से पंजीकरण कराने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय जायंट्स कन्वेंशन बेंगलुरु के आयोजक समूह अध्यक्ष सीएस वालासुव्रमन्यम ने भी आयोजन में अधिकाधिक सहभागिता के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश अग्रवाल, डॉ. सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव, पदमा भार्गव, आरके अग्रवाल, सीएस वालासुव्रमन्यम, इंजीनियर कृपा शंकर यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बस कंडक्टर ने छात्र का मोबाइल पटका, VIDEO:ऑनलाइन पेमेंट को लेकर विवाद, एआरएम बोले- शिकायत मिलते ही जांच होगी
    Next Article
    अलीगंज में गणेश महोत्सव की धूम:अष्टधातु और 7 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment