Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

    2 hours from now

    2

    0

    गुजरात सरकार ने औद्योगिक और कृषि उत्पादों के लिए ग्रामीण इलाकों में सम्पर्क बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कच्छ और बनासकांठा जिलों में ‘हाई-स्पीड कॉरिडोर’ पहल के तहत 692 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कच्छ में तीन सड़कों को सात मीटर से 10 मीटर तक चौड़ा और उन्नयन करने के लिए 363 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन सड़कों में पांध्रो-नारायण सरोवर रोड, लखपत-नारायण सरोवर रोड और दयापर-सुभाषपर-पांध्रो रोड शामिल हैं।इसमें कहा गया है कि सड़कों को बेहतर बनाने से नारायण सरोवर और कोटेश्वर जैसे तीर्थ स्थलों और आस-पास के पर्यटन स्थलों तक की यात्रा सुगम होने की उम्मीद है, जिससे इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही, बनासकांठा में सिहोरी-पाटन सड़क के लिए 229 करोड़ रुपये और आवंटित किए गए हैं। इस सड़क को भी चौड़ा करके 10 मीटर का किया जाएगा और इसे चार लेन वाली सड़क के रूप में उन्नयन किया जाएगा।विज्ञप्ति के अनुसार, इससे ग्रामीणों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पास के औद्योगिक और वाणिज्यिक इलाकों में जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षित और तेज गति से होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया को धोखा देने की पाक की 'नापाक' चाल, जैश चीफ मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम घोषित किया
    Next Article
    जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment