Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI को लेकर Bill Gates की बड़ी चेतावनी, बोले- खतरनाक घटनाओं से हो सकती है अरबों लोगों की मौत

    23 hours ago

    1

    0

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तेजी से बढ़ती ताकत और इसके संभावित खतरनाक परिणामों को लेकर दुनिया भर में एक बार फिर बड़ी बहस शुरू हो गई है। इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एआई को लेकर एक चेतावनी दी है। बिल गेट्स ने कहा है कि एआई की तकनीक इतनी ताकतवर हो सकती है कि इससे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है, जिनमें अरबों लोगों की मौत तक हो सकती है।बिल गेट्स ने क्या कहा?एनबीसी के कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ में बातचीत के दौरान बिल गेट्स ने कहा कि एआई निश्चित रूप से इतनी शक्तिशाली है कि यह ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकती है, जो एक अरब मौतों का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि बुरे इरादों वाले लोगों के हाथों नवीनतम एआई उपकरणों का इस्तेमाल खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। गेट्स ने यह भी कहा कि इतिहास में इससे शक्तिशाली कोई हथियार कभी नहीं रहा।इसे भी पढ़ें: सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी 'सीमित शक्तियों' का खुलासा कर दियाअमेरिका में कानून बनाने की अपीलगेट्स ने कहा कि कोई भी यह नहीं मानता कि कंपनियां खुद अपने स्तर पर नियम बना सकती हैं। ऐसे में राजनेताओं और कानून बनाने वालों को आगे आना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में इसे लेकर कानून बनाया जाना चाहिए, तो उन्होंने सीधे कहा, “बिल्कुल।”बिल गेट्स के अनुसार, सुरक्षा उपायों और निगरानी पर चर्चा के लिए राजनेताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे उद्योग जगत पर कुछ प्रशासनिक बोझ जरूर बढ़ सकता है, लेकिन इससे उनके काम की रफ्तार में कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी।गेट्स ने अमेरिकियों से अपील की कि वे एआई से जुड़े इन खतरों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौतकैसे शुरू हुई एआई के खतरों पर बहस?सिलिकॉन वैली में एआई के जोखिमों को लेकर यह नया विवाद तब शुरू हुआ, जब एंथ्रोपिक कंपनी के कर्मचारी जैकब कॉक्सन ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी पूर्व नियोक्ता कंपनियों एंथ्रोपिक और ओपनएआई पर आरोप लगाया कि वे सुपर-इंटेलिजेंट एआई की दौड़ में जल्दबाजी कर रही हैं और इस प्रक्रिया में लोगों की जिंदगियों के साथ जुआ खेल रही हैं।एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक ने भी जताई चिंताइसके बाद एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक डारियो अमोदेई ने अपने ब्लॉग में एआई कंपनियों से मॉडलों के विकास की गति को धीमा करने की अपील की। उन्होंने ‘रिकर्सिव सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ को लेकर चिंता जताई। अमोदेई ने एआई के विकास के लिए तीन-सूत्रीय समाधान अपनाने का सुझाव दिया। इसमें बाहरी मूल्यांकनकर्ताओं की निगरानी, तय सुरक्षा नियम और लोकतांत्रिक व सत्तावादी देशों के बीच आपसी सहयोग शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में Himlung Himal Base Camp में हिमस्खलन, 10 लोग लापता; भारी बारिश से बाढ़ का खतरा
    Next Article
    Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment