Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल में Himlung Himal Base Camp में हिमस्खलन, 10 लोग लापता; भारी बारिश से बाढ़ का खतरा

    23 hours ago

    1

    0

    नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के बीच हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप में हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे के बाद कम से कम 10 लोगों के लापता होने की खबर है। हिमलुंग हिमाल बेस कैंप नेपाल के मनांग जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई करीब 7,126 मीटर है।हिमस्खलन ने पहाड़ के बेस कैंप को अपनी चपेट में ले लिया, जहां अलग-अलग पर्वतारोही दलों के लोग मौजूद थे। पर्वतारोहण अभियान के आयोजक मिंगमा ग्यालजे शेरपा ने भी पुष्टि की है कि उनके दल के दो रसोई कर्मचारियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।इसे भी पढ़ें: AI को लेकर Bill Gates की बड़ी चेतावनी, बोले- खतरनाक घटनाओं से हो सकती है अरबों लोगों की मौतकई दिनों से हो रही थी भारी बर्फबारीपहाड़ी इलाके में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी हो रही थी। खराब मौसम को देखते हुए पिछले सप्ताह पर्वतारोहण दलों और रस्सी लगाने वाली टीमों को पहाड़ से नीचे लौटने की सलाह दी गई थी। हालांकि, कुछ लोग वहां रुक गए थे।इस बीच पूरे नेपाल में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार से खराब मौसम के कारण कई सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। पर्यटन विभाग ने ट्रेकिंग और पर्वतारोहण समेत पर्यटन गतिविधियों को फिलहाल रोकने की सलाह दी है।इसे भी पढ़ें: सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी 'सीमित शक्तियों' का खुलासा कर दियानदियों में फिर आया सैलाबउधर, लुंबिनी प्रांत के रुपंदेही जिले में भी भारी बारिश के कारण तिनाउ नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। शनिवार रात नदी का पानी बढ़ने से बुटवल में किनारे स्थित 6 मकान बह गए। करीब 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि नदी किनारे रहने वाले लगभग 200 मकानों पर खतरा बना हुआ है।नेपाल के दक्षिणी चितवन और नवलपरासी जिलों के कुछ हिस्सों में नारायणी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर
    Next Article
    AI को लेकर Bill Gates की बड़ी चेतावनी, बोले- खतरनाक घटनाओं से हो सकती है अरबों लोगों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment