Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से फर्जी ऑडियो बनाकर बदनाम करने का आरोप:भीम आर्मी ने एसएसपी से की जांच की मांग

    16 hours ago

    2

    0

    बरेली में नकटिया निवासी सुशील कुमार गौतम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने ताहिर पुत्र रियाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौतम का कहना है कि ताहिर ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी आवाज से मिलती-जुलती फर्जी ऑडियो तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका उद्देश्य उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना था। प्रार्थी सुशील गौतम के अनुसार, ताहिर ने राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र देकर दो लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। यह फर्जी ऑडियो इसी साजिश का हिस्सा है। गौतम ने बताया कि ताहिर को पूर्व में अवैध गतिविधियों के कारण संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। हाल ही में पैसे के विवाद के बाद ताहिर ने उनसे रंजिश रखना शुरू कर दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। अब समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है। सुशील गौतम ने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में गैस किल्लत, उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की:पुलिस ने सिलेंडर हटाए, प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया
    Next Article
    जौनपुर में DM ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण किया:गंदगी पर जताई नाराजगी, अभिलेखों व लंबित प्रकरणों की ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment