Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप:कानपुर में महिला ने पति समेत 7 ससुरालियों पर FIR कराई

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाने में एक महिला ने अपने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके फर्जी और अश्लील वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल किया। अनवरगंज क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। पीड़िता के पिता ने अपनी क्षमतानुसार नकदी और घरेलू सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले 21 तोला सोना और अन्य सामान की लगातार मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया। जनवरी में ससुरालियों ने जबरन उसके गहने भी छीन लिए थे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने AI की मदद से फर्जी और अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर महिला को कई बार घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसे पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल करना पड़ा। इसके बावजूद ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट जारी रखी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति और उसके परिजनों ने उसके साथ जबरन गलत काम कराने की कोशिश की, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। तलाक की धमकी का विरोध करने पर भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित सात नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट के आदेश पर 2 साल 8 माह बाद FIR:कल्याणपुर पुलिस ने सात लोगों पर केस किया
    Next Article
    हमीरपुर में रोडवेज बस से कुचलकर मां की मौत:बेटा घायल, भतीजे के तिलक समारोह में जा रही थी, सिर के टुकड़े हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment