Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली पुलिस ने 128 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए:CEIR पोर्टल की मदद से 30 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे

    1 hour ago

    2

    0

    शामली पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 128 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) एनपी सिंह ने स्वयं इन बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा। जनपद की साइबर सेल और स्थानीय थानों द्वारा CEIR पोर्टल का उपयोग करते हुए इन फोनों को ट्रैक किया गया। ये मोबाइल फोन पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक माह के भीतर इन फोनों को ढूंढ निकाला। आज एक प्रेस वार्ता के दौरान, पुलिस ने बरामद किए गए सभी 128 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर मालिकों ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज करते समय मोबाइल फोन की रसीद और पहचान पत्र के साथ आवश्यक विवरण अपलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायत पंजीकृत होने के बाद शिकायतकर्ता को एक रिक्वेस्ट नंबर मिलता है। यदि भविष्य में मोबाइल फोन का कहीं भी उपयोग होता है, तो शिकायतकर्ता को मैसेज के माध्यम से सूचना प्राप्त होती है, जिससे मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने में सहायता मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गले में तख्ती डालकर SSP ऑफिस पहुंचा पीड़ित:कहा- न्याय नहीं तो इच्छा मृत्यु दे दो, मां-पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर लगाई गुहार
    Next Article
    जौनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर बिजली विभाग से नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment