Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गले में तख्ती डालकर SSP ऑफिस पहुंचा पीड़ित:कहा- न्याय नहीं तो इच्छा मृत्यु दे दो, मां-पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर लगाई गुहार

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में एक पीड़ित युवक ने अपनी मां और पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से परेशान होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने यहां तक कहा है कि यदि उसे न्याय नहीं मिल सकता, तो उसे और उसके बेटे को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। उसका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकोहाबाद की आवास विकास कॉलोनी निवासी ठाकुर मनीष कुमार जादौन ने बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2026 को अपनी मां से संबंधित एक प्रार्थना पत्र एसएसपी को दिया था। इस पर एसएसपी ने थाना शिकोहाबाद प्रभारी को तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, थाना शिकोहाबाद में उनकी मां और पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। मनीष कुमार जादौन के अनुसार, नामजद आरोपी खुलेआम घूमकर उन्हें लगातार धमका रहे हैं, जिससे उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि या तो उन्हें और उनके बेटे को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए, अथवा उनकी मां और पत्नी के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों की प्रतियां भी संलग्न की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड दरोगा की पत्नी को मुंहबोले बेटे ने मार डाला:बरेली में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए वारदात; सत्संग के बहाने ले जाकर हत्या
    Next Article
    शामली पुलिस ने 128 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए:CEIR पोर्टल की मदद से 30 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment