Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से गले के कैंसर की होगी पहचान:पहली इंडोस्कोपी से पहचान का दावा, LU प्रोफेसर ने डेवलप किया मॉडल

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग ने गले में होने वाले कैंसर की जल्दी पहचान के लिए AI मॉडल तैयार किया है। दावा है कि पहली इंडोस्कोपी में ही यह मॉडल कैंसर की पहचान करने में सक्षम होगा। यह शोध मंगलवार को प्रतिष्ठित जर्नल स्प्रिंगर नेचर में प्रकाशित हुआ है। इस शोध में विभाग के डाॅ. पुनीत मिश्रा, शोधार्थी मो. उस्मान, डाॅ. सिद्धार्थ और ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. राकेश श्रीवास्तव ने अपना सहयोग दिया है। प्री-कैंसर स्टेज की समय रहते मिलेगी जानकारी डाॅ. पुनीत मिश्रा ने बताया- लैरींजियल कार्सिनोमा, जिसे आम भाषा में गले का कैंसर कहा जाता है। दुनिया भर में और विशेष रूप से दक्षिण एशिया में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है। पारंपरिक रूप से, वोकल कार्ड की सामान्य गांठों, कैंसर-पूर्व की गंभीर स्थितियों और स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा के बीच अंतर स्पष्ट करने के लिए दर्दनाक बायोप्सी या दशकों के अनुभव वाले विशेषज्ञों की आवश्यकता होती थी। नैरो-बैंड इमेजिंग तकनीक ने विशिष्ट प्रकाश तरंगदैर्ध्य का उपयोग करके श्लेष्मा झिल्ली की सूक्ष्म रक्त वाहिकाओं को स्पष्ट रूप से दिखाकर इस प्रक्रिया को बेहतर बनाया था, लेकिन इन जटिल रक्त वाहिकाओं के पैटर्न को समझने में मानवीय चूक की संभावना हमेशा बनी रहती थी। अब उन्नत AI मॉडल ने इस समस्या को हल कर दिया है। एआई सिस्टम एनबीआई छवियों को तेजी से स्कैन करता है, प्रभावित क्षेत्र की सटीक पहचान करता है और गले के ऊतकों को अत्यधिक सटीकता के साथ अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत करता है। ऊतकों को अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया दावा है कि शुरुआती चरणों में ही इस तकनीक के जरिए कैंसर का पता लगाकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक होने योग्य स्थिति में बदल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में रिश्वतखोर इंजीनियर को दौड़ाकर पकड़ा:ड्राइवर के जरिए एक लाख लिए थे; दोनों चेहरा छिपाते जेल गए, पत्नी खूब रोई
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:RBI अफसर बनकर जेई से पति-पत्नी ने 95 लाख ठगे, ऑटो खराब होने से परेशान युवक टंकी पर चढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment