Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI समिट विवाद पर राहुल गांधी का पुतला फूंका:शाहजहांपुर में भाजयुमो ने कांग्रेस पर तकनीकी उन्नति में बाधा डालने का आरोप लगाया

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एआई समिट में कथित हंगामे के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा मोर्चा ने कांग्रेस पर देश की तकनीकी उन्नति में बाधा डालने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को कचहरी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कहा कि जब देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बना रहा है, तब ऐसे आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी मजबूती को देखना नहीं चाहती। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अर्जुन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रॉबिन तिवारी, शाश्वत श्रीवास्तव, ददरौल मंडल अध्यक्ष व्यवहार शर्मा और चौक मंडल अध्यक्ष आयुष शंखधर सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कचहरी चौराहे पर कुछ देर के लिए माहौल गरमाया रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगी, VIDEO आया सामने:आरोपी पिता भी घर के बाहर करता था फायरिंग, बच्चा कोमा में
    Next Article
    फर्रुखाबाद में ARTO की कार्रवाई:ओवरलोड 3 ट्रक और 2 स्कूली वैन सीज, 1.56 लाख का जुर्माना भी वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment