Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगी, VIDEO आया सामने:आरोपी पिता भी घर के बाहर करता था फायरिंग, बच्चा कोमा में

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। इस घटना में 8 वर्षीय रेयांश सोनी नामक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जो फिलहाल कोमा में है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। दैनिक भास्कर को मिले एक्सक्लूसिव वीडियो में आरोपी रोबिन वर्मा उर्फ रिकू का नाबालिग बेटा अपने एक दोस्त के साथ एक पतली गली से गुजरते हुए दिख रहा है। वह अपना चेहरा नीचे कर पिस्टल ऊपर उठाकर बिना देखे फायरिंग करता नजर आ रहा है। यह घटना 19 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे की है। शादी की रस्म के दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान आरोपी रोबिन वर्मा ने लाइसेंसी पिस्टल अपने नाबालिग बेटे को थमा दी। नाबालिग बेटे ने बिना देखे फायरिंग की, जिससे गोली 8 वर्षीय रेयांश सोनी के जबड़े को चीरते हुए सिर से निकल गई। गंभीर हालत में बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन वह अभी भी कोमा में है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, सोमवार तक उसकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी, जिसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित पिता ने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी पिता को पहले शादी निपटाने का मौका दिया। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हथियार का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता के भी गली में बिना किसी कारण फायरिंग करने के वीडियो सामने आए हैं, जिससे उसकी पुरानी लापरवाही उजागर हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉलेज की लापरवाही से छात्रा बोर्ड एग्जाम से वंचित:मैनपुरी DM से लेकर IGRS तक शिकायत, समय पर रजिस्ट्रेशन न कराने का आरोप
    Next Article
    AI समिट विवाद पर राहुल गांधी का पुतला फूंका:शाहजहांपुर में भाजयुमो ने कांग्रेस पर तकनीकी उन्नति में बाधा डालने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment