Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI Summit Protest: BJP का कांग्रेस पर हमला, गौरव भाटिया बोले- राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में सिर्फ बेशर्मी का सामान

    3 hours from now

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव भाटिया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने की साजिश रची है। यह आरोप तब लगाया गया जब युवा कांग्रेस नेता उदय भानु चिब को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाटिया ने गांधी को भारत की सबसे कमजोर कड़ी बताया और संविधान के बारे में उनके ज्ञान पर सवाल उठाया। इसे भी पढ़ें: 'Congress के शहजादे को कोई Serious नहीं लेता', Rahul Gandhi के बयान पर शेखावत का तीखा पलटवारभाटिया ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने की यह साजिश रची है। उदय भानु चिब को एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, और दिल्ली पुलिस ने अदालत से उनकी 7 दिन की रिमांड मांगी थी। उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राहुल गांधी ने संविधान की एक प्रति भी नहीं पढ़ी है। भारत के विपक्ष के नेता भारत की सबसे कमजोर कड़ी हैं... भारत का हर नागरिक संविधान का पालन करता है क्योंकि यही वह धागा है जो भारतीयों को एक साथ बांधता है।उन्होंने कहा कि ये जो राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान है, इसमें केवल नंगयी और बेशर्मी का सामान है। आज की बड़ी खबर है कि उदय भान, जो कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग का अध्यक्ष है, राहुल गांधी के इशारे पर AI समिट के दैरान जब पूरे विश्व की नजर भारत पर है, तब अपनी टीशर्ट उतरवाना, नंगे हो जाना... जिससे की भारत की छवि धूमिल हो... ये कर रहे थे। बताया जाता है कि इनकी गिरफ्तारी हुई और दिल्ली पुलिस ने 7 दिन की पुलिस रिमांड न्यायालय से मांगी थी। सारे तथ्यों को देखते हुए अभी अभी न्यायालय का आदेश आया है कि 4 दिन की पुलिस कस्टडी स्वीकार कर ली है।  राहुल गांधी जी आप भारत को नंगा करना चाहते थे, आज आप खुद राजनीतिक तौर पे पूरी तरह से नंगे हो चुके हैं। आप संविधान को दिखाते थे, लेकिन कभी आपने संविधान पढ़ी नहीं।  आज सुबह ही दिल्ली की एक अदालत ने विरोध प्रदर्शन मामले के संबंध में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, चिब पर शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को कार्यक्रम स्थल पर हुई गैरकानूनी सभा की घटना का मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड होने का आरोप है। बताया जाता है कि वह राष्ट्रविरोधी नारे लगाने और दंगा जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश में शामिल था। इसे भी पढ़ें: Epstein Files से Adani डील तक, Rahul Gandhi ने PM Modi को घेरा, कहा- 'आपने देश बेच दिया'पुलिस का आरोप है कि चिब ने सह-आरोपी श्री कृष्ण हरि, कुंदन यादव, नरसिम्हा यादव और अजय कुमार यादव के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को बाधा पहुँचाई और उन पर हमला किया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर सहयोग नहीं किया और घटनास्थल से फरार हुए अन्य सह-आरोपियों के नाम या प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल की गई टी-शर्ट के स्रोत का खुलासा करने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की पूछताछ और उचित जांच के लिए चिब की हिरासत मांगी गई है। इस बीच, शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की चल रही जांच दिल्ली पुलिस अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खौफनाक हॉरर सीरीज, जिसके हर एपिसोड के साथ गहरा होता जाता है रहस्य, ओटीटी पर बनी दहशत का दूसरा नाम
    Next Article
    PIL का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं: Delhi HC की सख्त टिप्पणी, 46 साल पुरानी Waqf याचिका खारिज।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment