Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऐशान्या बोलीं-हर महीने की 22 तारीख को देते हैं भोज:न एनिवर्सरी मना पाई, न कोई त्योहार, पहलगाम हमले की पहली बरसी आज

    2 hours ago

    1

    0

    पहलगाम आतंकी हमला आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल को हुआ था। आतंकियों ने नाम और मजहब पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी। कानपुर के रहने वाले 30 साल के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने सिर में गोली मारी गई। दो महीने पहले ही शुभम-ऐशान्या की शादी हुई थी। आतंकी हमले के एक साल बाद भी शुभम को यादकर ऐशान्या की आंखों में आंसू आ जाते हैं। कहती हैं न एनिवर्सरी मना पाई, न कोई त्योहार। शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने ऑफिस में बेटे की तस्वीर लगा रखी है, जिसे निहारने के बाद ही कुर्सी पर बैठते हैं। हर महीने अपने गांव में शुभम के नाम से भोज भी कराते हैं। दैनिक भास्कर से ऐशान्या और शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। अपने जज्बात साझा किए। ऐशान्या ने कहा- जब मां-बाप के सामने बेटा दुनिया से चला जाए, इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता। जिसकी शादी के दो महीने हुए हों, उसके सामने ही पति को आतंकियों ने मार दिया, उसे कोई भूल नहीं सकता। अब तो ये पूरी जिंदगी का दर्द बन गया है। विस्तार से पढ़िए… हम कितने खुश थे, सबकुछ खत्म कर दिया ऐशान्या पूरी घटना को याद कर भावुक हो जाती हैं। कहती हैं कि हम पिछले साल 17 अप्रैल को घूमने निकले थे। इस साल उस तारीख से ही मैं लगातार उन पलों को याद कर रही हूं। उस समय की तस्वीरें देख रही हूं। उन तस्वीरों को देखकर लगता है कि हम कितने खुश थे, लेकिन बीते 22 अप्रैल ने मेरा सब कुछ खत्म कर दिया। पूरी जिंदगी का दर्द…मैं भूल नहीं सकती ऐशान्या बताती हैं कि जब 30 साल का बेटा मां-बाप के सामने चला जाए, तो उससे बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। लाइफ पार्टनर के सामने उनके हसबैंड को छीन लिया जाए, मार दिया जाए, तो उसे कोई नहीं भूल सकता। ये लाइफ लॉन्ग ट्रॉमा है। हसबैंड के साथ 26 लोग थे, उनके पति को पत्नियों के सामने मार दिया गया। ये पूरी जिंदगी का दर्द है। इसे मैं नहीं भूल सकती। अच्छे काम को किसे बताऊं, समझ में नहीं आता ऐशान्या बताती हैं कि जब आप किसी को खो देते हो तो हर दिन मुश्किल हो जाता है। चाहे त्योहार हो या एनिवर्सरी। हमारी शादी को दो महीने ही हुए थे। मैंने उसके साथ कोई एनिवर्सरी नहीं मनाई, न ही कोई त्योहार। मुझे हर पल याद आता है। जब कभी कुछ अच्छा काम करती हूं, तो बताने का मन होता है, फिर लगता है किसे बताऊं। परिवार से ही मुझे मजबूती मिल रही ऐशान्या का कहना है कि परिवार अगर साथ है तो सबसे बड़ी मजबूती यही है। मेरे सास-ससुर के साथ मुझे मेरे माता-पिता का भी साथ मिला। जिसकी वजह से हम ये सब कुछ सह पाए। साथ रहने की वजह से ही हम मजबूत हुए। परिवार से ही मुझे मजबूती मिल रही है। पीएम से दोबारा मुलाकात नहीं, सीएम आए थे ऐशान्या कहती हैं पीएम मोदी से दोबारा मुलाकात तो नहीं हुई लेकिन सीएम हमारे यहां आए थे। फिर मेरे ससुर, शुभम के पिता जून-जुलाई 2025 में सीएम से मिले थे। कई बार फोन पर भी बात हुई। सीएम से मुलाकात के प्रयास हैं, लेकिन बंगाल चुनाव की वजह से अभी मुलाकात नहीं हो सकी है। लेकिन मुझे उनसे मिलना है, मैं प्रयास कर रही हूं। पूरी तरह से आतंकवाद खत्म होने पर मिलेगी राहत ऐशान्या का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव भी हुआ था, जिसमें पहले आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था। ऑपरेशन महादेव में उन्हें खत्म किया गया, जिन आतंकियों ने ये किया था। सूचनाएं मिलती रहती हैं कि अन्य ठिकानों पर भी कश्मीर में सैन्य ऑपरेशन किए जाते रहते हैं। दोनों ही ऑपरेशन एक राहत हैं, लेकिन जब तक पूरी तरह से आतंकवाद खत्म नहीं होगा, तब तक फुल राहत नहीं मिलेगी। आपका देश पहले है या धर्म ऐशान्या कहती हैं ये इसे सिर्फ आतंकी हमला नहीं, बल्कि हिंदू जेनोसाइड है। क्योंकि वहां हिंदू धर्म को टारगेट करके, उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करके मारा गया था। वहां पूछा गया कि हिंदू हो या मुसलमान। मुसलमान हो तो कलमा पढ़ो, फिर उन्हें टारगेट किया गया। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। आतंकवादी बहुत घिनौनी सोच वाले होते हैं, ये इंसान नहीं हैं। हमारे पुराणों में राक्षस होते थे, ये वही राक्षस हैं। ये एक ही धर्म विशेष समुदाय से ही क्यों हैं, इसका जवाब मेरे पास नहीं है। लेकिन ये सवाल जरूर होना चाहिए कि आपका देश पहले है या आपका धर्म। यादों को संजोने के लिए कर रहे प्रयास ऐशान्या बताती हैं कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हमारे परिवार के संपर्क में लगातार रहे हैं। उन्होंने शुभम के पैतृक गांव में गेट भी बनवाया था। जब वो उसका शिलान्यास करने आए थे, तो कहा था कि विधानसभा की डिजिटल लाइब्रेरी में शुभम की एक बायोपिक भी लगवाएंगे। शुभम की यादों को संजोने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। हम दो दिन पहले ही उनसे मिलकर आए। फोन पर भी बात होती रहती है। वही एक इंसान हैं, जो लगातार हमारे संपर्क में हैं। एक पार्क का टेंडर हो गया है, कुछ टेक्निकल चीजें फंसी हैं। उनके पूरा होते ही पार्क का काम शुरू होगा। बाकी चीजों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। राजनीति में आने के सवाल पर ये बोलीं ऐशान्या राजनीति में आने के बारे में पूछने पर ऐशान्या कहती हैं कि मैं अभी 28 साल की हूं, मैंने ऐसा कभी कुछ सोचा नहीं है। लेकिन अगर सवाल है, तो मैं वैसे ही सोशल वर्क में हमेशा से जुड़ी रही हूं। अब मेरी जिंदगी में मेरा लाइफ पार्टनर तो है नहीं, तो मैं सामाजिक कार्य ही करने की सोचती रहती हूं। आगे क्या होगा, मुझे इसका नहीं पता, क्योंकि अभी तक जो मेरी लाइफ में हुआ है, वो भी मैंने कभी नहीं सोचा था। शादी के दो महीने बाद अटैक में मैंने सब खो दिया, ये भी कभी नहीं सोचा था। पिता संजय बोले- ऐसी घटना होगी, सपने में भी नहीं सोचा था हमने शुभम के पिता संजय द्विवेदी से भी बात की। उन पलों को याद कर वह कहते हैं, बेटे की शादी के दो ही महीने हुए थे। दोनों परिवारों ने मिलकर खुशी-खुशी बच्चों का कश्मीर जाने का प्लान किया था। लेकिन परिवार के साथ ऐसी घटना होगी, ये सपने में भी नहीं सोचा था। इसके बाद जो हुआ, हमारे और परिवार के लिए इससे बड़ा दुख कुछ हो ही नहीं सकता। हर दिन उसकी याद आती है, लेकिन ईश्वर आपको जैसे रखेगा, वैसे ही रहना होगा। जैसे-जैसे वो तारीख करीब आ रही है, वैसे ही उस हादसे और उस दिन की याद ताजा हो रही है। 22 अप्रैल को कानपुर में शुभम को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम भी किया जा रहा है। कानपुर के लोगों ने जो साहस, सहयोग और ताकत हमें दी है, उससे हम उस दुख को झेल पाए हैं। हादसे के बाद शुभम की मां को संभालना मुश्किल था संजय द्विवेदी कहते हैं कि 26 फरवरी को शुभम के जन्मदिन और 12 फरवरी को जिस दिन उसकी शादी हुई थी, उस दिन उसकी बहुत ज्यादा याद आई। सबसे ज्यादा दिक्कतें शुभम की मां को संभालने में हुईं। शुभम की याद से किसी को दूर तो नहीं ले जा सकते हैं, लेकिन फिर भी किसी तरह से उन्हें संभाला। पिता संजय द्विवेदी बताते हैं कि हर महीने की 22 तारीख को हम अपने गांव में शुभम के नाम से भोज भी कराते हैं, इसलिए उस तारीख को लगता है कि शुभम को गए हुए कितने महीने बीत गए। ऑपरेशन सिंदूर से हमें संतुष्टि मिली संजय द्विवेदी बताते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हमारे परिवार के काफी करीब हैं। जब मैं कश्मीर से शुभम को लेकर आ रहा था, तो सीएम ने भी मुझे फोन किया। सरकार ने हमारी बहुत मदद की। सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर किया, जिससे हमें संतुष्टि तो मिली ही, साथ ही शुभम की आत्मा को शांति मिली होगी। मैंने पीएम से मांग रखी थी कि वो हमला देश पर हमला था, जिसमें 26 लोगों को आतंकियों ने मार दिया था। इसलिए हमने शहीद का दर्जा देने की मांग की थी। हम अब भी उस मांग को कर रहे हैं। उस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुलाकात की थी और मेरी मांग को भी रखा था। यहां तक कि राहुल गांधी ने कहा था कि इसके लिए वो पीएम को पत्र भी लिखेंगे। रही बात अखिलेश यादव की, तो वो मिलने नहीं आए, क्योंकि उन्होंने कह दिया था कि हम सवर्ण जाति से आते हैं, वो नहीं आएंगे। वो केवल मुस्लिमों और पीडीए के लोगों के यहां जाते हैं। हमसे उन्हें मतलब नहीं है। नाम पूछकर घाटी में आतंकियों ने टूरिस्टों को गोली मारी थी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐशन्या ने बताया था कि वह बायसरन घाटी के एक रेस्टोरेंट में शुभम के साथ बैठी थीं। दोपहर करीब 2.15 बजे आतंकवादी आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक आतंकी ने शुभम से उनका नाम पूछा। नाम बताते ही शुभम के सिर में गोली मार दी। शुभम जमीन पर गिर गए और ऐशन्या बेहोश हो गईं। आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद ही भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची:13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ पुलिस वैन में आई मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। इस दौरान साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक जज ने सवाल-जवाब किए। इसके बाद पुलिस दोनों को जिस तरह कोर्ट लाई थी, उसी तरह वापस जेल लेकर चली गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीले सूट में कोर्ट आई नीले ड्रम वाली मुस्कान:बॉयफ्रेंड साहिल 6 महीने की बेटी को निहारता रहा; वीडियो में सौरभ हत्याकांड
    Next Article
    हर्षा बोलीं- मुस्लिम संत बनें तो स्वागत, मेरा विरोध क्यों:संन्यास के बाद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहूंगी, महाकुंभ ने मुझे बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment