Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम कुमार हर्ष ने कार्यभार संभाला:बोले- भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पहली प्राथमिकता

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के नए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बुलंदशहर कोषागार के डबल लॉक में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने यह भी बताया कि जनपद का विकास और नागरिक अधिकारों को मजबूती प्रदान करना उनके मुख्य लक्ष्यों में शामिल है। उन्होंने प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को अपने काम के लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। उनका कार्यालय जनता के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, जहां फरियादी सीधे आकर अपनी समस्याएँ बता सकते हैं और सही काम करा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय और वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से रवाना होगा हाजियों का पहला जत्था:हज सुविधा ऐप से इमरजेंसी में मिलेगी मदद, प्रति यात्री 3.69 लाख खर्च
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई आज:अमेरिका में भड़काऊ भाषण का मामला, MPMLA कोर्ट में मूल पत्रावली पर बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment