Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंजलि अरोड़ा के होटल वाले वीडियो पर युवक बोला:मैनेजर की अनुमति से गए थे कमरे में, अब माफी मांगें एक्ट्रेस

    11 hours ago

    1

    0

    एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो पोस्ट किए थे। कानपुर में 15 अक्टूबर को आयोजित नगाड़ा नाइट डांडिया शो छोड़कर जाने के विवाद के बाद लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने वीडियो में आयोजकों और मैनेजमेंट पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस होटल में अंजलि रुकी थीं, वहां वह असहज हो गई थीं। कुछ लोग उनके कमरे में सेल्फी लेने पहुंच गए थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में एक युवक का वीडियो भी अटैच किया था। अब दैनिक भास्कर ने वीडियो में दिख रहे उस युवक को खोज निकाला, जिसे अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शामिल किया था। तुषार गुप्ता नाम के युवक ने दैनिक भास्कर को 15 अक्टूबर को होटल में हुई पूरी घटना बताई। पढ़िए इस रिपोर्ट में… तुषार गुप्ता ने कहा- मुझे तो पता ही नहीं था कि क्या हुआ। कई फोन लगातार आने लगे, तो मेरे दोस्तों ने कहा कि तुम वायरल हो रहे हो। मैंने देखा कि अंजलि मैम ने कानपुर के डांडिया नाइट शो को लेकर वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें मैं भी था। मेरे घरवालों ने भी देखा कि कैसे कहा गया कि वेटर के साथ युवक घुस आए थे। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि मैं वेटर के साथ नहीं, बल्कि इवेंट टीम के साथ था। मैं एक क्रिएटर हूं और अंजलि मैम, उनकी मैनेजर की अनुमति से ही उनके कमरे में जाकर सेल्फी ले रहा था। सवाल: आपका नाम क्या है और उस दिन क्या हुआ था? जवाब: मेरा नाम तुषार गुप्ता है। मैं टीम का मेंबर हूं और साथ में एक क्रिएटर भी हूं। मुझे अंजलि जी के साथ फोटो खिंचानी थी। पहले मैंने मैम से फोटो खिंचाने के लिए कहा था। इसके बाद मैम ने अपनी मैनेजर प्रीति मैम से बात की। फिर मैं फोटो खिंचाने गया था। मैंने यह भी पूछा था कि मैम, एक वीडियो बना लूं? तो उन्होंने खुद कहा था कि वीडियो बना लो। सवाल: अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में कहा कि तीन लोग वेटर के साथ कमरे में घुस आए थे। इस पर क्या कहना है? जवाब: हम लोग अंदर घुसे नहीं थे। पहले उनसे बात हुई थी, फिर हम अंदर गए थे। उन्होंने अपने पेज पर वीडियो डाला और उसमें कहा कि वेटर के साथ तीन लोग घुस आए थे, जबकि ऐसा नहीं था। हम लोग अनुमति लेकर अंदर गए थे। सवाल: अंदर जाने के लिए किससे अनुमति ली थी? जवाब: पहले उनकी मैनेजर प्रीति मैम से बात हुई थी। फिर मैम ने भी उनसे बात की थी। उसके बाद हम अंजलि मैम के पास गए थे। सवाल: आपका वीडियो वायरल हुआ, लाखों व्यूज आए। इसका आपकी छवि पर क्या असर पड़ा? जवाब: मेरी छवि पर बहुत फर्क पड़ा है। मेरे फॉलोअर्स के बीच भी गलत मैसेज गया है। पहले जो प्रमोशन मिलते थे, वे भी कम हो गए हैं। मेरी फैमिली ने भी यह वीडियो देखा, तो यह बहुत खराब बात है। अंजलि अरोड़ा इतनी बड़ी सेलिब्रिटी हैं, उनके फॉलोअर्स भी काफी हैं। लेकिन उन्होंने जो वीडियो बनाया, वह गलत तरीके से बनाया गया है। सवाल: आप अंजलि अरोड़ा से क्या कहना चाहेंगे? जवाब: मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि वह एक वीडियो बनाएं और मेरे साथ ऐसा वीडियो बनाकर माफी मांगें। मुझे बस इतना ही कहना है। आयोजक टीम की रुपाली बोलीं- अनुमति लेकर तीनों को कमरे में भेजा था रुपाली ने कहा- हमारी पहले अंजलि की मैनेजर प्रीति मैम से बात हुई थी। उन्होंने हमें बुलाया था और शो का फ्लो बताने के लिए कहा था कि हम कौन-कौन से गानों पर परफॉर्म करेंगे। मैं और आशीष सर साथ में गए थे। इसके बाद हमने इन लोगों को बाहर ही रोक दिया था। इन लोगों ने कहा था कि मैम, हमारी फोटो करवा दीजिएगा। हम पहले अंदर गए और वहां ठीक से बातचीत हुई। जब हम बाहर निकल रहे थे, तब हमें याद आया कि ये लोग बाहर ही इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद इन्होंने हमसे फोटो के लिए कहा। हमने अंजलि मैम से पूछा कि मैम, तीन लड़के यानी हमारे साथी बाहर हैं। ये हमारे क्रू मेंबर हैं और सुबह से काम कर रहे हैं। इन्हें आपके साथ फोटो खिंचवानी है। ये सोशल मीडिया भी मैनेज करते हैं और इन्फ्लुएंसर भी हैं। इस पर मैम ने कहा कि ठीक है, भेज दो अंदर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में जज पर BSF जवान ने हमला किया:पिता और गनर को पीटा, भीड़ ने कार का शीशा तोड़ा; जलाने की कोशिश की
    Next Article
    3 लोगों को गोली मारने वाला ऋषभ गोल्ड मेडलिस्ट शूटर:सांप को गले में बांधकर घूमता था; पार्टियों और रंगबाजी का शौकीन, देखिए VIDEO...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment