Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मऊ में ससुराल से लौटते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    17 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में 4 मार्च की देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार डब्लू विश्वकर्मा की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर शाम करीब 7 बजे नदवासराय गांव के पास हुई। डब्लू विश्वकर्मा आजमगढ़ जिले के जीवनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर के निवासी थे। वह अपने ससुराल कल्याणपुर गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलने पर घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना घोसी के कोतवाल परमेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई सुंदर पाल विश्वकर्मा ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डब्लू विश्वकर्मा लोहे का काम करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद 30% बढ़े सिक्न एलर्जी के मरीज:सिंथेटिक रंगों से हुआ इंफेक्शन, एसएन के डॉक्टर ने दिया त्वचा बचाने का नुस्खा
    Next Article
    फतेहपुर में होली के दूसरे दिन जमकर खेली होली:रंग उत्सव के बीच फिल्मी गानों पर थिरके युवा, मटकी फोड़ का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment