Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मौत:पीलीभीत में हुआ हादसा, वन्य जीवों से सुरक्षा पर उठे सवाल

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत जनपद के पूरनपुर स्थित ट्रांस शारदा क्षेत्र में एक मादा तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात नेहरू नगर से भुरजनिया जाने वाले मार्ग पर हुई। सड़क किनारे तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृत मादा तेंदुए के शरीर से काफी खून बह चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो महीनों से इस ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में तेंदुए और बाघ की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग पहले से ही दहशत में थे। हाल ही में, दो दिन पहले चंदनगर गांव में एक तेंदुआ ग्रामीण विजय के घर से एक बकरी उठा ले गया था। इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया था। सूचना मिलने पर संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। रेंजर ललित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृत मादा तेंदुए की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष है और प्रथम दृष्टया उसकी मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुई लगती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को शव का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षित क्षेत्रों के पास से गुजरने वाले वाहनों की गति सीमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में तेंदुए की मौत को लेकर दुख है, वहीं उन्हें इस बात की भी चिंता है कि यदि क्षेत्र में अन्य हिंसक वन्यजीव मौजूद हैं, तो वे और अधिक आक्रामक हो सकते हैं। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से फ्रॉड:12 लाख रुपए लिए, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, केस दर्ज
    Next Article
    सहारनपुर में युवक को उठाकर टॉर्चर किया:पत्नी बोली-घर से जबरन उठाकर पूरी रात पीटा, मारपीट कर वसूले 80 हजार रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment