Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:भदोही में भांजे के जन्मदिन का केक लेकर लौटते समय हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज बाजार से भांजे के जन्मदिन का केक लेकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीऊरी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान केयर मऊ निवासी बाबूलाल के 23 वर्षीय पुत्र शिवानंद के रूप में हुई है। वह अपने भाई के साले शिवम के साथ महाराजगंज बाजार गए थे। दोनों भांजे के जन्मदिन के लिए केक और साउंड सिस्टम का सामान लेकर लौट रहे थे। बताया गया कि जब वे तीऊरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में शिवानंद के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें और शिवम को तुरंत औराई अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद शिवानंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवम को नाक और सिर में हल्की चोटें आईं थीं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायल शिवम ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चार पहिया था, लेकिन अचानक हुई घटना के कारण वह उसे पहचान नहीं सके। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवानंद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई विकास सरोज और दूसरे नंबर पर शुभम सरोज हैं। तीनों भाई बाहर रहकर काम करते हैं। परिवार में 14 तारीख को शुभम का तिलक समारोह होना था, जिसके लिए सभी घर आए हुए थे। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. अर्पित के अनुसार, शिवानंद के सिर में गंभीर चोट लगने से ब्रेन हेमरेज हुआ, जो उनकी मृत्यु का कारण बना। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन-कफ-सिरप मास्टरमाइंड शुभम के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी होगी:वाराणसी पुलिस ने CBI-गृह मंत्रालय से साझा की जानकारी
    Next Article
    ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में किसान की मौत, एक घायल:लखनऊ के दरियापुर में हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment