Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या मौसम बिगाड़ेगा भारत-पाक मैच का मजा:कोलंबो में 15 फरवरी को 60% बारिश की आशंका; आज रात श्रीलंका पहुंच जाएगी टीम इंडिया

    1 hour ago

    1

    0

    भारत-पाकिस्तान मैच का मजा अब बारिश बिगाड़ सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली हैं, लेकिन इस दिन शहर के 60% इलाकों में बारिश की भारी संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट की बड़ी राइवलरी को मिस कर देंगे। टीम इंडिया आज (13 फरवरी) की रात 9.30 बजे कोलंबो पहुंच जाएगी। वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेल रही है। टीम ने अमेरिका और नीदरलैंड को शुरुआती मुकाबले हराए। वहीं भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया। 14 फरवरी को 55% बारिश की आशंका कोलंबो में मुकाबले के एक दिन पहले 14 फरवरी की रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बारिश की संभावना नहीं है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 35% बारिश के चांस हैं। शाम 6 बजे तक 25% इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं रात 12 बजे तक 10% ही बरसात की आशंका है। 15 फरवरी को 60% बारिश की आशंका भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं। इस दिन पूरे 24 घंटे बारिश की संभावना है। रात 12 से सुबह 6 बजे तक 10% इलाकों में बारिश हो सकती है। सुबह 6 से 9 बजे तक 20% बारिश की आशंका है। वहीं सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60% से 50% तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम 7 से रात 12 बजे तक भी 10 से 20% तक बारिश की संभावना जताई गई है। क्या कोलंबो में बारिश का मौसम है? श्रीलंका में बारिश 2 हिस्सों में होती है। मई से सितंबर के बीच दक्षिण में स्थित कोलंबो, याला और नीगोंबो के इलाकों में बारिश होती है। वहीं दिसंबर से फरवरी के बीच उत्तर में स्थित जाफना, पुत्तालम और कालपिटिया के इलाकों में बारिश की संभावना रहती है। फिलहाल हवाएं उत्तर से दक्षिण की ओर बह रही हैं, इस कारण कोलंबो में भी बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। क्लाइमेट में बदलाव के कारण बारिश की संभावनाओं का पता लगा पाना कई बार मुश्किल भी हो जाता है। आज ही कोलंबो पहुंच जाएगी टीम इंडिया टीम इंडिया आज रात 9.30 बजे तक कोलंबो पहुंच जाएगी। भारत ने मुंबई में अमेरिका को पहला मैच हराया, वहीं दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की। पाकिस्तान भी 2 मैच जीत चुका है। अब 15 फरवरी का मुकाबला जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन को मजबूत कर लेगी। अगर मुकाबला बेनतीजा रहा तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रहता है, इसलिए अगर 15 फरवरी को मैच नहीं हो सका तो इसे बेनतीजा ही माना जाएगा। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, कल नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके खेलने पर फैसला अभी बाकी है। पूरी खबर पढ़े…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी-20 वर्ल्डकप- अमेरिका का स्कोर 100 पार, 3 बैटर्स आउट:नीदरलैंड के क्लासन ने संजय कृष्णमूर्ती को बोल्ड किया, साईतेजा की फिफ्टी
    Next Article
    'बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया', उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment