Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में शुरू हुआ युवा तरंग:प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार की जरूरत, कुलपति बोले आजमगढ़ की धरती ज्ञान साहित्य और वीरता से समृद्ध

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम युवा तरंग का शुभारंभ हो गया है।विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर सांस्कृतिक रंग, युवा ऊर्जा और शैक्षणिक संवाद की सजीव झलक देखने को मिली। छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वाई. विमला तथा कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो.राजीव उपाध्याय ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने की। अपने संबोधन में प्रो. वाई. विमला ने “जय मां भारती” के उद्घोष के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं ही संस्थान के वास्तविक ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़े, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। आजमगढ़ की धरती वैभवशाली प्रो.राजीव उपाध्याय ने शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज युवाओं को अवसर देता है और बदले में उनसे सकारात्मक योगदान की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षक निस्वार्थ भाव से स्नेह देते हैं। इसलिए विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे अपनी उपलब्धियों से उन्हें गर्व का अवसर दें। कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षक जेन-जी की मानसिकता को सहज ही समझ सकता है और उसे सही दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की धरती ज्ञान, साहित्य और वीरता की परंपरा से समृद्ध रही है। ‘युवा तरंग’ जैसे कार्यक्रम शिक्षा और संस्कृति के समन्वय का सशक्त माध्यम हैं। जो विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर भी सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने घोषणा की कि विश्वविद्यालय शीघ्र ही मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय तथा कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ शैक्षणिक समझौते करेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं भी उपस्थित रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में जमीन पर सो रहे युवक की मौत:शराब पीकर सड़क किनारे बेसुध पड़ा था, पिता उठाकर घर लाए, सुबह उठा नहीं
    Next Article
    ओलिंपियन मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता 17 फरवरी से:इंटरनेशनल खिलाड़ियों से सजी 12 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा 2 लाख नकद पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment