Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय ने मौलाना कल्बे जवाद से की मुलाकात:ईरान-इजराइल संघर्ष पर चर्चा, शिया धर्मगुरु बोले- सच कहने की हिम्मत नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान खास तौर पर ईरान-इज़राइल संघर्ष और उसके वैश्विक व क्षेत्रीय प्रभाव पर बातचीत हुई। नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात, भारत पर संभावित असर और शांति प्रयासों की आवश्यकता पर विचार साझा किए। ‘अंतरराष्ट्रीय गुंडे और आतंकवादी’ के खिलाफ खड़े होने की बात मौलाना ने कहा- वह उन लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने एक “अंतरराष्ट्रीय गुंडे और आतंकवादी” के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाया। उन्होंने बिना नाम लिए डोनाल्ड ट्रंप की ओर इशारा करते हुए कहा- आज कोई भी उनके खिलाफ खुलकर कुछ कहने की हिम्मत नहीं करता। उनके मुताबिक, दुनिया में ताकत के सामने लोग झुकते नजर आ रहे हैं। सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक हालात पर विमर्श इसके अलावा प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सामाजिक सौहार्द और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने मौजूदा परिस्थितियों में संवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौलाना कल्बे जवाद के हालिया बयानों के बाद यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है। अजय राय ने उनसे मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कार से घायल हुआ कुत्ते का बच्चा-VIDEO:समझाने पर दबंग कार चालक ने परिवार पर किया पथराव, FIR हई दर्ज
    Next Article
    हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार:मुठभेड़ साथी घायल, युवाओं का बना रखा था गैंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment