Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार:मुठभेड़ साथी घायल, युवाओं का बना रखा था गैंग

    9 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान गिरोह के सरगना रक्षित त्यागी और उसके साथी ऋतिक त्यागी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार पिस्टल, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। कुख्यात अपराधी का बेटा है सरगना गिरफ्तार रक्षित त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी का बेटा बताया जा रहा है। विक्की त्यागी की कुछ वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रक्षित की मां मीनू त्यागी भी कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं। फेसबुक–इंस्टाग्राम से होती थी सप्लाई एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रक्षित ने 20 से 30 आयु वर्ग के युवाओं का गैंग बना रखा था। यह गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य निशाना वे युवा थे जो वर्चस्व की लड़ाई में शामिल होना चाहते थे और फायरिंग जैसी गतिविधियों में रुचि रखते थे। पूछताछ में आरोपियों ने हथियारों का स्रोत मध्य प्रदेश के इंदौर को बताया है, जिसकी जांच की जा रही है। दर्जनों मुकदमे, गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी पुलिस के मुताबिक रक्षित त्यागी पर करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 12 मुजफ्फरनगर में, जबकि अन्य मेरठ और देहरादून में दर्ज हैं। कई मामलों में उस पर सीधे हथियार सप्लाई करने या फायरिंग की घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जांच भी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करना बड़ी सफलता है। बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, जिससे और अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय ने मौलाना कल्बे जवाद से की मुलाकात:ईरान-इजराइल संघर्ष पर चर्चा, शिया धर्मगुरु बोले- सच कहने की हिम्मत नहीं
    Next Article
    आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर में होली मिलन समारोह:टीचर्स ने पारंपरिक तरीके से गाया होली गीत, एक दूसरे को दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment