Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकबाल बहादुर तिवारी गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष बने:तीसरी बार मिली जिम्मेदारी, निकाय चुनाव में 6 साल के लिए हुए थे निष्कासित

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में वरिष्ठ भाजपा नेता अकबाल बहादुर तिवारी को तीसरी बार भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बेलसर विकासखंड के परसदा गांव निवासी तिवारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गोंडा का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया। यह नियुक्ति आज 26 फरवरी 2026 को हुई है अकबाल बहादुर तिवारी भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं। उन्हें पहली बार वर्ष 2007 से 2009 तक गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2013 से 2015 तक उन्होंने दूसरी बार यह जिम्मेदारी संभाली। वह बेलसर ब्लॉक से पूर्व में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। वर्ष 2023 के निकाय चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। उन पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दूसरे प्रत्याशी को खड़ा करने का आरोप था। हालांकि, चुनाव संपन्न होने के बाद उनका निष्कासन वापस ले लिया गया और उन्हें पुनः पार्टी में शामिल कर लिया गया था। गोंडा में भाजपा संगठन पिछले आठ महीने से अधिक समय से जिलाध्यक्ष विहीन था। जिससे संगठनात्मक कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही थीं। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 11 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमर किशोर कश्यप को जिलाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया था। लगभग आठ महीने 15 दिन बाद अब गोंडा भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला है। अकबाल बहादुर तिवारी की नियुक्ति से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने एक बार फिर से मुझे काम करने का मौका दिया है। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारियां दी जाएगी उन जिम्मेदारियां का निर्वहन किया जाएगा पंचायत चुनाव को लेकर के अभी से तैयारी हम लोग शुरू कर देंगे क्योंकि अब पंचायत चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने नीरज शर्मा को बागपत जिलाध्यक्ष बनाया:ब्राह्मण वर्ग के बड़े चेहरे को फिर मिली कमान, 2027 चुनाव से पहले अहम फैसला
    Next Article
    ‘खूबसूरत गानों को भद्दी शक्ल देकर…’; Anuradha Paudwal को नहीं पसंद पुराने गानों का रीमेक? बोलीं- कंपोजर सोचकर सॉन्ग बनाते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment