Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने नीरज शर्मा को बागपत जिलाध्यक्ष बनाया:ब्राह्मण वर्ग के बड़े चेहरे को फिर मिली कमान, 2027 चुनाव से पहले अहम फैसला

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने बागपत में लंबे इंतजार के बाद नीरज शर्मा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने इस नियुक्ति के जरिए जिले में संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की है। नीरज शर्मा ब्राह्मण वर्ग के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। जिले में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक जानकार इस फैसले को 2027 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। इससे पहले भी ब्राह्मण चेहरे को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं थीं। हालांकि तब वेदपाल उपाध्याय को दोबारा जिम्मेदारी दी गई थी। संगठन में लंबा अनुभव नीरज शर्मा पूर्व में भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2007 और 2012 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। हाल ही में वे 2024 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर के लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के सामने संगठन को एकजुट रखना, पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना प्रमुख चुनौतियां होंगी। नीरज शर्मा बागपत जनपद के गांव पुट्ठी धनोरा के निवासी हैं और उन्हें संगठनात्मक रूप से सक्रिय और अनुभवी नेता माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में कॉटन वेस्ट के दो कारखानों में आग:ईदगाह के पास हादसा, दमकल की पांच गाड़ियां जुटीं
    Next Article
    अकबाल बहादुर तिवारी गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष बने:तीसरी बार मिली जिम्मेदारी, निकाय चुनाव में 6 साल के लिए हुए थे निष्कासित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment