Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकबरपुर-रनिया सीट पर भाजपा से पहली पसंद सतीश शुक्ला:सपा से नीरज सिंह गौर पसंदीदा, विधायक प्रतिभा शुक्ला का क्या हुआ जानिए

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात की अकबरपुर-रनिया विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 87% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप पहली पसंद सतीश शुक्ला हैं। यहां पार्टी की बात करें तो भाजपा सबसे पसंदीदा पार्टी बनकर निकली है, दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस है। बसपा को चौथा नंबर मिला है। पार्टीवार बात करें तो भाजपा उम्मीदवारों में सतीश शुक्ला को 62% लोगों ने पसंद किया है। चौबेपुर कानपुर नगर के ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला को 22% लोगों ने पसंद किया है, जबकि मौजूदा विधायक प्रतिभा शुक्ला को केवल 9% लोगों का समर्थन मिला है। विकास सिंह भोले को 2 और राजेंद्र सिंह चौहान को 1 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में नीरज सिंह गौर 48% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। राम सिंह यादव को 17%, प्रशांत त्रिपाठी पारुल को 14% और राजाराम पाल को 7% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस पार्टी में अम्बरीश सिंह गौर को 79% लोगों ने पहली पसंद बताया है। नीतम सचान को 3% और दिलीप सिंह मुन्ना को 2% लोगों का समर्थन मिला है। अन्य को 16 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों में कैप्टन इंदर सिंह पाल को 61% लोगों ने पसंद किया है, जबकि जितेंद्र सिंह गुड्डन को 32% लोगों का समर्थन प्राप्त है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट - इस लिंक पर क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बिजली कटौती से फसलें सूख रहीं:किसानों ने अलीगंज उपकेंद्र घेरा, अधिकारी ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया
    Next Article
    हर्रैया विधानसभा में भाजपा बनी पहली पसंद:दूसरे पर समाजवादी पार्टी, बसपा से अनिल ओझा, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment