Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षत स्क्रिप्ट राइटिंग में एक्सपर्ट, रावण का रोल निभाता था:पिता की हत्या कर झूठी कहानी गढ़ी, लखनऊ में मानवेंद्र हत्याकांड में नया खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या का आरोपी बेटा अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा स्क्रिप्ट लिखने में माहिर बताया जा रहा है। कॉलोनी में होने वाली रामलीला की पूरी स्क्रिप्ट वही तैयार करता था और किरदारों का चयन भी खुद करता था। वह रावण और परशुराम का किरदार भी निभाता था। हाल ही में उसका रामलीला में मंचन करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्षत बेहतरीन स्क्रिप्ट लिखता था। इसी वजह से उसने पुलिस को हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने तक की पूरी स्क्रिप्ट विस्तार से सुनाई। पुलिस ने उसी को आधार मानते हुए नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह बताते हुए मामले का खुलासा किया। हालांकि, परिजन और स्थानीय निवासी पुलिस के इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि हत्या के पीछे सिर्फ नीट की तैयारी का विवाद कारण नहीं हो सकता। अक्षत के स्क्रिप्ट लिखने में दक्ष होने की बात सामने आने के बाद लोगों की आशंकाएं और गहरा गई हैं। रामलीला की स्क्रीप्ट लिखते-लिखते पिता की हत्या की स्टोरी लिख दी... मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अक्षत मोहल्ले के एक लड़के के साथ रामलीला की पूरी स्क्रीप्ट तैयार करता था। कौन क्या करेगा? इसको भी तय करता था। इस काम को एक महीने पहले से शुरू कर देता था। लोगों ने बताया कि अक्षत रामलीला में सभी गुस्से वाले कैरेटर प्ले करता था। इस दौरान अपने किरदार में घुल जाता था। अक्षत रावण और परशुराम का रोल निभाता था। उसका परशुराम बनने के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें धनुष तोड़ने के बाद लक्ष्मण और परशुराम संवाद है। पिता की हत्या की तो लोगों की धारणा बदली उसमें दिख रहा है कि अक्षत अपने किरदार में पूरी तरह उतरा हुआ है। आसपास बैठे लोग काफी उत्साह से देख रहे हैं। कमेटी और मोहल्ले के लोग कहते हैं कि रामलीला के किरदार निभाते वक्त सब लोग कहते थे अक्षत काफी माहिर है, उसकी तरह हर बच्चे को रोल करना चाहिए। हालांकि, अब इस घटना के बाद हर कोई चाहता है, उनका बच्चा अक्षत से प्रभावित न हो। मोबाइलों का डेटा खंगाल रही है पुलिस लखनऊ पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अक्षत और मानवेंद्र सिंह के मोबाइल का विवरण खंगाला जा रहा है। उनके कॉल डिटेल, मैसेज के अलावा वाट्सऐप और सोशल मीडिया का विवरण भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अक्षत और मानवेंद्र के बैंक अकाउंट का विवरण भी खंगाला जा रहा है। अक्षत ने जिन-जिन स्थानों पर शव के टुकड़े और हत्या में प्रयोग औजार व सामान फेंके थे, उन रास्तों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला ----------------------------------- इससे जुड़ी खबर भी पढ़िए… बाप के हत्यारोपी बेटे के खिलाफ बेटी बनेगी सरकारी गवाह : लखनऊ पुलिस से बोली- मर्डर की असल वजह भाई बता सकता है लखनऊ में पैथालॉजी मालिक मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में आशियाना पुलिस मृतक की बेटी कृति को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में है। घटना के समय कमरे में मौजूद रहने के कारण कृति को इस हत्याकांड का अहम गवाह माना जा रहा है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम का गला रेतने वाले जीशान के एनकाउंटर की कहानी
    Next Article
    पत्नी-साले संग मिलकर MBA-पास भाई के मर्डर की साजिश रची:झांसी में सिर धड़ से अलग करना चाहते थे, एक CCTV से पकड़ में आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment