Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों कीसमस्याओं पर किया प्रदर्शन:मैनपुरी में विवाद के बाद सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन और पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हुई, जिसके बाद सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। एबीवीपी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में पेयजल, मेस और शौचालय जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने कुछ कार्यकर्ताओं को गार्डों के माध्यम से परिसर में ही रोक लिया। इस घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तत्काल सीओ सिटी से संपर्क किया, जिसके बाद रोके गए कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला गया। परिषद ने आरोप लगाया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और पुलिस ने उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए। माहौल तनावपूर्ण होने पर सीओ सिटी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। रात लगभग 9 बजे, सीओ सिटी और सदर एसडीएम मैनपुरी राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंचे और कार्यकर्ताओं तथा कॉलेज प्रशासन के बीच बातचीत कराई। वार्ता के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी परिषद जैसे किसी भी संगठन को कॉलेज परिसर में कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ज्ञापन लेने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद सदर एसडीएम मैनपुरी ने स्वयं ज्ञापन प्राप्त किया और छात्रों से उनकी समस्याओं के संबंध में बात की। छात्रों ने कॉलेज में पेयजल की कमी, मेस की अव्यवस्था और शौचालयों की खराब स्थिति जैसी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। एसडीएम ने इन समस्याओं के समाधान और पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रांत सह मंत्री आकाश चौहान, विभाग सह संयोजक प्रतीक मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्मल यादव, नगर मंत्री शिवम सक्सेना, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चौहान, जिला एग्रीकल्चर संयोजक आयुष सक्सेना, सुधांशु कश्यप, हर्षित सक्सेना और अभय प्रताप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता गोलीकांड में 36 घंटे बाद भी तहरीर नहीं:एडिशनल एसपी नहीं दर्ज कर सके बयान, परिजनों का सीसीटीवी-डीवीआर देने से इनकार
    Next Article
    वाराणसी में गर्मी से डेढ़ दशक का रिकॉर्ड टूटा:मंदिरों में भगवान के लिए लगे AC-कूलर,बाबा विश्वनाथ का जलधारी से हुआ जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment