Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- भाजपा शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रही:टास्क फोर्स बनाने में देरी क्यों की; राम गोपाल ने कहा- पेपर लीक कानून से नहीं रुकेगा

    6 hours ago

    1

    0

    संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार को सपा और कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष ने NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा- सरकार छात्र-नौजवानों पर मुकदमे कर रही है। युवा चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए, क्योंकि अब सरकार के लिए यही चेतना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले अखिलेश यादव ने कहा- विपक्ष एकजुट है। INDIA गठबंधन के सभी नेताओं एकजुट हैं। यह संघर्ष काफी बड़ा है। बीजेपी जब से सत्ता में आई है, उसने देश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है। मैं युवाओं के मनोबल और उनकी चेतना की सराहना करता हूं। सरकार ने जो टास्क फोर्स अब बनाई है, उसका गठन तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। 2014 से लेकर अब तक सरकार आखिर क्या कर रही थी? वहीं, सरकार लोकसभा में पेपर लीक पर सख्ती को लेकर 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया। इस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- मुद्दा सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि सरकार की नीति और नीयत का है। इस धांधली के असली दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उधर, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा- पेपर लीक केवल सख्त कानून बनाने से नहीं रुक सकता। यह सारा घपला तब से बढ़ा है, जब से पूरी प्रक्रिया डिजिटल हुई है। जब व्यवस्था डिजिटल नहीं थी, तब इस तरह की बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां देखने को नहीं मिलती थीं। संसद में यूपी के सांसदों की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से परेशान 28 साल का पति फंदे पर लटका:उन्नाव में मौत से पहले वीडियो बनाया, पिता बोले- बहू का अफेयर चल रहा था
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में कोरिया की महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, ताजमहल घूम रहीं थीं, एक घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment