Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में कोरिया की महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, ताजमहल घूम रहीं थीं, एक घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताजमहल पर एक बंदर ने कोरिया की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया। बंदर ने पर्यटक के हाथ में काट लिया। उसके हाथ से खून की धारा बह निकली। करीब एक घंटे तक पर्यटक को एंबुलेंस नहीं मिली। वह दर्द से तड़पती रही। तब महिला के साथी ने वहां पर मौजूद लोगों से पूछा कि व्हेयर वी गो? इसके बाद घायल महिला पर्यटक को ताजमहल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। एंबुलेंस नहीं आने पर पर्यटक को बैटरी कार बुलाकर शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। महिला पर्यटके दर्द से तड़पने का वीडियो सामने आया है। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लापरवाही बरतने वाले एंबुलेंस चालक के विरुद्ध सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। पढ़ें पूरी खबर केशव बोले-प्रयागराज में बवाल करने वाले समाजवादी गुंडे:डिप्टी सीएम ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई होगी प्रयागराज में छात्र आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन की आड़ में यदि किसी ने हिंसा की है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सोमवार की सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में मीडिया से केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘जो बच्चे NEET पेपर से संबंधित थे, उन लोगों ने ये काम नहीं किया। आंदोलन के बीच में समाजवादी पार्टी के गुंडों ने घुसकर के अगर कुछ किया है तो उसकी जांच होगी।’ पूरी खबर पढ़ें झांसी में प्रॉपर्टी हड़पने पर महिला प्रधान के बेटे की हत्या, दोस्त को नंगा करके पीटा था झांसी में महिला प्रधान के बेटे संजय सिंह उर्फ संजू (33) की हत्या करने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने रविवार देर रात करीब 12 बजे मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेरकर दबोच लिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अभी 3 आरोपी फरार है। संजय सिंह ने एक दोस्त को नंगा करके पीटा और उसका प्लाट हड़प लिया था। जबकि, दूसरे दोस्त से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। उस पर भी रेप का झूठा मुकदमा कराने की कोशिश की थी। दोनों प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 3 करोड़ हैं। इसी वजह से दोनों दोस्तों ने संजय की हत्या करने की सुपारी दी थी। पूरी खबर पढ़ें हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में लगी भीषण आग:32 मरीज, 3 नवजात सुरक्षित रेस्क्यू, एसी कंप्रेशर ब्लास्ट होने से हादसा यूपी के हापुड़ स्थित देवनंदिनी अस्पताल में रविवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। ये तो गनीमत थी कि अग्निशमन विभाग ने समय रहे अस्पताल में भर्ती 32 मरीजों और एनआईसीयू से 3 नवजातों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। दरअसल देर रात दो मंजिला अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे का एयर कंडीशन का कंप्रेशर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 5 फायर एनओसी ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया– फर्स्ट फ्लोर पर धुआं अधिक भर जाने के कारण थोड़ी परेशानी हुई थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया– फर्स्ट फ्लोर पर धुआं अधिक भर जाने के कारण थोड़ी परेशानी हुई थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अस्पताल के पास फायर एनओसी उपलब्ध थी। पूरी खबर पढ़िए… CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों के लिए लिखी पाती, जनता को पर्व का महत्व समझाया CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश वासियों के नाम पाती लिखी है, जिसमें उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों को गुरु पूर्णिमां के महत्व को समझाते हुए कहा कि ये गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का पर्व है। सीएम योगी ने चिट्ठी में लिखा- 'भारतीय मनीषा एवं सनातन संस्कृति में गुरु को साक्षात परम ब्रह्म माना गया है। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हम सबके लिए गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का अवसर है। सनातन परंपरा का ये पर्व महर्षि वेदव्यास की स्मृति में मनाया जाता है। बौद्ध परंपरा में गुरु पूर्णिमा भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश और धर्मचक्र प्रवर्तन का स्मृति दिवस है। जैन परंपरा में इसका संबंध गौतम स्वामी के ज्ञान दीक्षा प्रसंग से है। सिख परंपरा में भी गुरु-वाणी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गुरु पूर्णिमा सभी परंपराओं में गुरु, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक पर्व है। मैनपुरी में चोरी का विरोध करने पर भाभी पर चाकू से हमला; युवक तीसरी मंजिल पर फंदे पर लटका, महिला PGI रेफर मैनपुरी शहर में रविवार रात घर में चोरी का विरोध करने पर एक युवक ने भाभी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी छत पर बने कमरे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज (पीजीआई) रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड चुंगी इलाके का है। किराना व्यापारी विशाल कुमार रविवार को अपनी दुकान पर थे। घर में उनकी पत्नी प्रज्ञा (25) और मां मौजूद थीं। दोपहर में विशाल की मां किसी काम से बाहर चली गई थीं। इसी दौरान विशाल का ममेरा भाई सनी (22), निवासी छिबरामऊ, जनपद कन्नौज, घर पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें छोटी बहन की हत्या के बाद भाई ने पिंडदान किया, बोला- प्रेमी संग भागी इसलिए मारा, 500 CCTV से मर्डर का खुलासा गाजियाबाद में 23 जुलाई की सुबह खेत में मिले शव की शिनाख्त हो गई। यह शव रीमा का निकला। पुलिस ने शव की पहचान करते हुए युवती के भाई दीपक को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया। जहां ऑनर किलिंग में रीमा की हत्या कर उसके शव को फेंका गया था। हत्या के बाद भाई ने हापुड़ के बृजघाट पर अपना मुंडन कराया और पिंडदान भी करा दिया। जिससे की बहन की हत्या का पछतावा न हो। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में रेनबो हॉस्पिटल के अधिकारी समेत 6 पर FIR: परिजन ने बच्चा बदलने का आरोप लगाया था, डीएम से शिकायत पर कार्रवाई आजमगढ़ के रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल में नवजात बच्चे बदलने के मामले में जिला प्रशासन की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। रविवार रात में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय की तहरीर पर सिधारी थाने में अस्पताल के कर्मचारियों, प्रबंधन से जुड़े लोगों और दूसरे दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीएमओ डॉ. आलेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आसिफगंज निवासी कमलेश वर्मा ने 4 जून 2026 को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- भाजपा शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रही:टास्क फोर्स बनाने में देरी क्यों की; राम गोपाल ने कहा- पेपर लीक कानून से नहीं रुकेगा
    Next Article
    ताजमहल पर बंदर ने कोरिया की पर्यटक को काटा:एक घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं, एंबुलेंस नहीं पहुंची; चालक की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment