Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- BJP ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया:बंद फैक्ट्रियां पहचान बनीं, सपा आने पर शुरू होगी लाल इमली

    14 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया। आज कानपुर का नाम कार पलटाने, पुलिस-वकील की गुटबाजी, एनकाउंटर की स्क्रिप्ट लिखवाने, गरीब ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलाने, CMO द्वारा DM के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस करना के लिए जाना जाता है। लाल इमली का बंद होना, गंगा में भ्रष्टाचार के काले नाले गिरने के तौर पर लोग आज कानपुर को जानते हैं। भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सपा सरकार आने पर कानपुर में लखनऊ से भी बेहतर रिवर फ्रंट बनेगा। लाल इमली फिर से गुलजार होगी। अखिलेश बोले- कानपुर प्रशासन को मोतियाबिंद, जाम दिखाई नहीं देता सिविल लाइन निवासी जिला अध्यक्ष फजल महमूद के घर पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी कानपुर का नाम जामपुर सिटी कर दें। कानपुर प्रशासन को तो मोतियाबिंद हो गया है। उन्हें जाम दिखाई नहीं देता है। भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण बिजली है। पनकी में जो प्लांट लगा था, उससे बिजली की समस्या हल हो जाती, लेकिन वह नहीं हुआ। कानपुर में सबसे ज्यादा गुंजाइश है। यहां बड़े पैमाने पर निवेश आ सकता है। यहां इकोसिस्टम और उद्योग हैं। सरकार सहूलियत दे तो यहां से निवेश बड़े पैमाने पर आएगा। भाजपा ने ट्रांस गंगा सिटी को बर्बाद कर दिया। SIR होने के बाद भी अब फार्म 7 देने का क्या मतलब है। बीजेपी ने कोई बड़ी कंपनी हायर की है। जो इलेक्शन कमीशन से मिलकर वह बीजेपी के इशारे पर वोट कटवा रही है। SIR का प्रोसेस गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा मेक इन इंडिया का दावा करती है। लेकिन हवाई जहाज खरीदने का 4 लाख करोड़ का टेंडर बाहर किसी को दे दिया। आज बेसिक शिक्षा का हाल बुरा है। माध्यमिक को बर्बाद कर दिया। अभी बजट आया है। जो किसानों को बर्बाद करने वाला है। चीन जमीन कब्जा कर रहा है, बीजेपी बताए कितना क्षेत्रफल बचा लेम्बोर्गिनी कांड पर बोले कि हथेली गरम, पुलिस नरम। कहा कि वाराणसी में अहिल्याबाई की मृर्ति तोड़ी गई। वहां नेपाल नरेश ने जो घंटा दिया था। वह घंटा भी चोरी हो गया। बीजेपी बताए वह घंटा कहां है? बुंदेलखंड में जो डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। वहां पर कोई सुतली बम भी बन रहा हो तो मुझे कोई बताए? समाजवादी पार्टी से बीजेपी घबराई हुई है। सपा सरकार में ग्रीन पार्क में कितने मैच हुए थे और अब कितने मैच होते हैं? अखिलेश ने कहा कि चीन पूरा बाजार कब्जा कर चुका है। धीरे-धीरे जमीनों पर कब्जा कर रहा है। बीजेपी जब आई थी तब भारत का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना क्षेत्रफल बचा है? भाजपा बस इतना बता दे। कहा कि हमारे योगी जी नहीं जानते हैं कि अर्थव्यवस्था क्या होती है? उन्हें AI के बारे में नहीं पता। गंगापुल पर 90 मिनट का जाम, अखिलेश ने वीडियो शेयर किया इससे पहले लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने X पर लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है। वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। करीब 90 मिनट के जाम के बाद सपा प्रमुख जाजमऊ पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। यहां से अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां पहुंचे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष फजल महमूद के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके बेटे सैय्यद मोहम्मद अहमद और उनकी पत्नी को आशिर्वाद दिया। दोनों की 7 फरवरी को विवाह हुआ था। यहां आशीर्वाद देने के बाद आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने बिठूर के लिए रवाना होंगे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार: बाराबंकी में दो दिन से थे लापता; सफदरगंज से STF ने पकड़ा बाराबंकी पुलिस ने धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा होते ही वह लापता हो गए। पुलिस ने उन्हें सफदरगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हर कोई नहीं लिख सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर CM योगी ने तोड़ी चुप्पी
    Next Article
    मथुरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:तीन साल से पत्नी के न आने पर उठाया कदम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment