Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:तीन साल से पत्नी के न आने पर उठाया कदम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सात हवेली चौकी क्षेत्र निवासी विक्रम पुत्र जोरावर ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे कमरे में फंदे से लटका देखा, तो तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। युवक के परिजनों ने बताया कि विक्रम की पत्नी पिछले लगभग तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। इस कारण विक्रम मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार, पारिवारिक कलह और पत्नी के अलग रहने से वह काफी परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही बरसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- BJP ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया:बंद फैक्ट्रियां पहचान बनीं, सपा आने पर शुरू होगी लाल इमली
    Next Article
    गोरखपुर में सगाई में नहीं पहुंचा दूल्हा:फोन लगाने पर प्रेमिका ने उठाया, कहा- मेरे साथ 6 साल से संबंध, तीन बार गर्भपात करा चुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment