Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-बुरे दिन जाने वाले हैं, भाजपा दिन गिन ले:यूपी में अब सपा की हवा; रैली में आने और लाए जाने वालों में बहुत फर्क

    2 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में कहा- लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सपा की हवा चल रही है। सरकार ये बात समझ चुकी है। हम मजदूरों को वो अधिकार दिलाएंगे, जो कोरोना काल में भाजपा ने छीन लिए थे। मजदूरों को उनका हक, अधिकार देना पड़ेगा। जो सैलरी पड़ोसी राज्यों में है, कम से कम उसके बराबर तो करिए। उन्होंने कहा- उद्योगपतियों से मिलकर सरकार शोषण कर रही है। भाजपा अपने दिन गिन ले। हर वर्ग जान गया है कि बुरे दिन जाने वाले हैं। रैली में आने और लाए जाने वालों में बहुत फर्क होता है। किस जिले से कितनी बस आनी है, कितने लोग आने हैं, इसके लिए सरकारी लोग लगाए जा रहे हैं। जो काम राजनीतिक दल करते हैं, वो करवाया जा रहा है। सपा दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने भाजपा की महिला विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात पर कहा- ये सामान्य व्यवहारिक बात थी। वह झुलस गई थीं। मैं उनकी खैरियत जानने गया था। अखिलेश की प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें… 1. हमारा एक-एक सदस्य भाजपा के खिलाफ बोलेगा अखिलेश ने कहा- महिला आरक्षण कानून बन चुका है। भाजपा चाहे तो इसे आने वाले चुनाव में लागू कर सकती है। लेकिन, उनकी मंशा कुछ और है। हम सब लोग पहले दिन से ही नेता जी के रास्ते पर चल रहे हैं। इसलिए सदन में हिस्सा लेंगे। हमारा एक-एक सदस्य भाजपा के खिलाफ बोलेगा। उन्होंने कहा- ये पहली बार देखने को मिल रहा है- हर जिले में डीएम और एसपी झंडा दिखा रहे हैं। नाम बदलने वालों के बंगाल जाकर नाम बदल गए। अजय पाल शर्मा के वीडियो को लेकर कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स से जांच कराई जानी चाहिए। 2. सरकार में महिलाओं के साथ अपराध बढ़े अखिलेश ने कहा- गाजीपुर में डेलीगेशन को बहुत सारी जानकारी मिली है। वहां की पुलिस, वहां के दबंग लोग, वहां दबदबा रखने वाले लोग नहीं चाहते थे कि सच्चाई बाहर निकले। बीते 9 साल से देख रहे हैं सरकार, प्रशासन और बीजेपी मिलकर काम कर रहे हैं। जिस बेटी के साथ घटना हुई, उसके पिता चाहते थे कि पूरी जांच हो। लेकिन, सैंपल भी नहीं रखा गया। पोस्टमार्टम करके दाह संस्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा- फतेहपुर में दो लोग बाग में गए। बेटी के साथ घटना हुई। मौर्या समाज की बेटी है। बाग में ये पहली घटना नहीं थी। प्रतापगढ़ में, मेरठ में, हरदोई में, हमारे डेलीगेशन को नहीं जाने दिया गया। भाजपा किसी की सगी नहीं है। महोबा की घटना क्या ये नहीं बताती? इनकी सरकार में महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अखिलेश ने मोदी के सपा के बांटने वाले बयान पर कहा कि सपा जोड़ने का काम करती है। समाजवादी नाम संविधान से लिया गया नाम है। एक्सप्रेस वे समाजवादियों ने बनाना सिखाया है। रही बात पश्चिम बंगाल की तो दीदी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी। 3. लोकतंत्र बचाने के लिए अफसरों के खिलाफ मतदान करें उन्होंने कहा- पहली बार देखने को मिल रहा है कि जो एडमिनिस्ट्रेशन है, उसके पैरलल स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया सेंट्रल फोर्स का। डीजीपी के लेवल पर, हर जिले में कप्तान के पैरलल एक आईपीएस को बैठाया गया। उन्हें या तो पहले से लाभ दिया जा चुका है या भरोसा दिया गया है कि लाभ दिया जाएगा। कुछ ऐसे अफसर भेजे गए हैं, जिनकी कहीं न कहीं नस दबी हुई है। इसलिए मतदाताओं से अपील करना चाहते हैं कि लोकतंत्र बचाने के लिए अफसरों के खिलाफ मतदान करें। अखिलेश ने कहा- भाजपा ने एक भी बिजली लगाने का कारखाना नहीं लगाया। लगाया हो तो बताएं। प्रीपेड मीटर से प्रीपेड पीड़ा दे रहे हैं। देखिएगा जनता के गुस्से की डर से, वोट की डर से, हार की डर से प्रीपेड मीटर वापस लेंगे। उन्होंने कहा- मुश्किल बात ये भी है कि मुख्यमंत्री इंजीनियर बन जाते हैं। खुद ही ट्रैफिक पुलिस बन जाते हैं। तो ऐसा ही मॉडल मिलेगा। इंजीनियर का नक्शा फेंक देते हैं, कहते हैं कि हम खुद डिजाइन करेंगे। ग्रीन कॉरीडोर को मुख्यमंत्री ने खुद डिजाइन किया है, इसके लिए उन्हें सम्मानित करना चाहिए। 4. सरकार हिसाब-किताब लगाने लगेगी कि क्या-क्या महंगा करना है अखिलेश ने कहा- सरसों का तेल, रिफाइंड तेल की कीमत कहां पहुंच गई है। आज की रात के बाद, जब बंगाल में चुनाव खत्म हो जाएंगे, सरकार हिसाब-किताब लगाने लगेगी कि क्या-क्या महंगा करना है। उन्होंने कहा- बडे़-बड़े देशों में बैलट पेपर से चुनाव होता है। जर्मनी, जापान कहां हैं अर्थव्यवस्था में, दोनों देशों में बैलेट पेपर से वोट पड़ता है। सपा प्रमुख ने कहा- कैंसर इंस्टीट्यूट में बैठे लोग भाजपा के लिए वोट मांगने निकल जाते हैं। वहां के डायरेक्टर इलाज और अस्पताल को कम देख रहे हैं, भाजपा के वोट के लिए निकल जाते हैं। कितने अधिकारियों के दामाद, परिवारवादी लोग जगह-जगह बैठे हैं। प्रधानमंत्री हमें परिवारवादी कहते हैं। भाजपा के एक विधायक हैं लखनऊ में, उनकी पत्नी क्या हैं? उनके बहनाेई क्या हैं? ये बात तो आप सब लोग जाते हैं। 5. नकरात्मक प्रचार के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां हायर कीं अखिलेश ने कहा- मुख्यमंत्री ने हम सब लोगों के खिलाफ नकरात्मक प्रचार के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां हायर की हुई हैं। पत्रकार अगर पांच ट्वीट करेंगे तो एक लाख रुपये मिलेगा। जो एक महीने में पांच ट्वीट प्रतिदिन सपा के खिलाफ करेगा, उसे 1.5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। 6. सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया इससे पहले महिला आरक्षण बिल पर सपा महिला विधायकों ने सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। पिंकी यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर महिलाओं को भ्रमित कर रही है। मारिया शाह ने कहा- हम इस बात की घोर निंदा करते हैं कि भाजपाई ने सदैव नारी के प्रति अपराध करने वालों को माला पहनाकर स्वागत करते हैं। नसीम सोलंकी, रेखा मौर्य समेत तमाम महिला विधायक समेत पुरुष विधायकों ने भी सरकार के रवैये की निंदा की। इसके बाद माता प्रसाद पांडेय ने विधानसभा की कार्रवाई की तर्ज पर पार्टी कार्यालय को सदन मान कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। ------------------- भास्कर सर्वे मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। गुजरात की नौकरशाही से यूपी की सियासत में शिफ्ट हुए ऊर्जा मंत्री का नाम भी लोगों ने बतौर कैंडिडेट पहली पसंद बताया है। एके शर्मा अभी MLC हैं। उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर की सीट से भाजपा के ही पूर्व विधायक को लोगों ने पसंद किया है। भास्कर सर्वे
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां, मैंने जहर खा लिया है...बचा लो:गोरखपुर में शादी के 2 दिन बाद युवक ने जान दी; 1 दिन पहले ससुराल आई दुल्हन बेसुध
    Next Article
    कानपुर देहात में गौशालाओं के लिए सहयोग की अपील:मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने दानदाताओं को सम्मानित करने की घोषणा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment