Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां, मैंने जहर खा लिया है...बचा लो:गोरखपुर में शादी के 2 दिन बाद युवक ने जान दी; 1 दिन पहले ससुराल आई दुल्हन बेसुध

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। रात में छत पर टहलते वक्त मां पहुंची तो बोला- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। उसकी हालत बिगड़ती देख घबराए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार का यह मामला शाहपुर थानाक्षेत्र का है। युवक की पहचान रुद्रनाथ के रूप में हुई है। उसकी शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज की एक युवती से हुई थी। एक दिन पहले ही दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। जानिए पूरा मामला… पादरी बाजार के रहने वाले प्रेम जायवाल के तीन बेटे और एक बेटी है। रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू (29) दूसरे नंबर के थे। रुद्रनाथ की शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज के नौतनवां की एक युवती से हुई थी। शादी गोरखपुर के ही एक मैरिज हॉल में कराई गई। 26 अप्रैल को विदाई के बाद दुल्हन घर आ गई। परिजन के अनुसार, शादी तय होने के बाद से रुद्रनाथ काफी खुश था। पूरी खरीदारी अपनी पसंद से की थी। शेरवानी से लेकर पगड़ी, दुपट्‌टा तक उसने मैचिंग की ली थी। जयमाल और शादी के दौरान भी काफी खुश था। मां के अनुसार, दुल्हन के घर आने के बाद भी सारी रस्में उसने खुशी-खुशी की थी। परिवार में हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल था। शादी के तीसरे दिन ही 27 अप्रैल को अपने पापा का हाथ बंटाने पादरी बाजार स्थित अपने होटल पर गया। शाम को वह घर आया। खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। फिर देर रात छत पर टहलने चला गया। इसी दौरान उसकी मां आ गईं। उन्होंने पूछा- इतनी रात में क्यों टहल रहे हो। मां के पूछने पर रुद्र ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। बेचैनी हो रही है। मां ने चिल्लाकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। रुद्र की हालत खराब होने लगी। वह गिड़गिड़ाने लगा कि मुझे बचा लो। आनन-फानन में लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर्स ने कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। नई नवेली दुल्हन और मां बेसुध हो गईं। पूरा परिवार सदमे में आ गया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं दूल्हे की मौत के बाद परिजन का रोकर बुरा हाल है। रुद्र ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। उधर, रुद्र की मौत के बाद पादरी बाजार क्षेत्र में अधिकतर दुकानें बंद रही। व्यापार मंडल ने मंगलवार को शोक में दुकानें बंद रखी। साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगी। सुसाइड की वजह का पता लगाया जा रहा सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया- शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण सिंह क्या भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होंगे?:अखिलेश की तारीफ की, कहा- बड़प्पन दिखाया; बेटों पर फंस रहा पेंच
    Next Article
    अखिलेश बोले-बुरे दिन जाने वाले हैं, भाजपा दिन गिन ले:यूपी में अब सपा की हवा; रैली में आने और लाए जाने वालों में बहुत फर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment