Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- हमारी सरकार ने किसानों का ध्यान रखा:गाजियाबाद में नहीं पहुंचे सपा मुखिया, वर्चुअल सम्बोधित किया

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के विजन इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। शनिवार को उनका गाजियाबाद पहुंचना तय था, लेकिन उड़ान संबंधित कारणों के चलते वे कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा मीडिया और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पीडीए ही असली किसान अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने किसानों को केंद्र में रखते हुए कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक दरअसल देश का असली किसान वर्ग है, और इसी वर्ग की मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “PDA ही किसान है” और किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। अखिलेश यादव ने किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता, जिसके कारण वे आर्थिक संकट से जूझते हैं। एमएसपी को सुनिश्चित किया जाएगा अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि यदि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को सुनिश्चित किया जाएगा और किसानों को उनकी उपज का पूरा हक दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार के दौरान किसानों के लिए मंडियों का विकास किया गया था, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके। इसके साथ ही कृषि से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया गया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। अखिलेश यादव ने सिंचाई, बीज, खाद, बिजली और कृषि उपकरणों जैसी जरूरतों पर भी जोर देते हुए कहा कि किसानों को इन सुविधाओं का समय पर और सस्ती दरों पर मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर इन सभी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें। हमारी सरकार किसानों के साथ रही पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार में किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई गईं, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। इस अवसर पर इकरा हसन, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी व किसान रहे। फाइव स्टार होटल में संगोष्ठी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज प्राइवेट विमान से शनिवार सुबह विशेष विमान से 11 बजकर 10 पर हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेन का कार्यक्रम था। उसके बाद सड़क मार्ग से कौशांबी स्थित एक होटल में विजन इंडिया के तहत किसानों के साथ उनकी समस्याओं पर बात की जानी थी। किसानों के इस संगोष्ठी में कृषि के एक्सपर्ट भी बुलाए गए थे। लेकिन अखिलेश नहीं आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 10-हजार से ज्यादा घरों ने झेला बिजली संकट:कॉलोनियों में किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने दुकान के अंदर टॉर्च जलाई
    Next Article
    बदायूं में ऑटो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत:वजीरगंज में हुआ हादसा, चालक ऑटो लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment