Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 10-हजार से ज्यादा घरों ने झेला बिजली संकट:कॉलोनियों में किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने दुकान के अंदर टॉर्च जलाई

    3 hours ago

    1

    0

    अमीनाबाद, हुसैनाबाद, गोमतीनगर सहित शहर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को दिनभर जबरदस्त बिजली कटौती हुई। 10 हजार से ज्यादा घरों ने बिजली संकट झेला। कई कॉलोनियों में लोगों ने प्रदर्शन किया। आलमबाग में व्यापारियों ने दुकान के अंदर टॉर्च जलाकर आक्रोश दिखाया। आलमबाग और न्यू डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बिजली कटौती की वजहों में एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल में आग लगने, ट्रांसफार्मर फुंकने और अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट शामिल रहे। लेसा के अंबेडकर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली न्यू डिफेंस कॉलोनी में सबसे ज्यादा दिक्कत रही। न्यू डिफेंस कॉलोनी में पिछले 4 दिनों से एबीसी लाइन में लगातार धमाके और आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार तड़के एक बार फिर तेज धमाके के साथ तारों में आग भड़क उठी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। तड़के हुए इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग केवल जले हुए तारों को जोड़कर खानापूर्ति कर देता है, जबकि जर्जर तार और खुले कनेक्शन किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लाइन का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। अमीनाबाद में जंपर कटने से बिजली गुल अमीनाबाद के गड़बड़झाला, नजीराबाद सहित आसपास के कई इलाकों में शाम को बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। इससे कारोबारियों को काफी दिक्कत हुई। जूनियर इंजीनियर के मुताबिक, गूंगे नवाब पार्क फीडर का जंपर कट गया था। चौक के हुसैनाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम छह को जली एबीसी केबल को शनिवार सुबह तक ठीक नहीं किया जा सका, जिससे नागरिकों को पूरी रात अंधेरे और मच्छरों के बीच गुजारनी पड़ी। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर एक बजे बिजली बहाल हो सकी। डालीगंज के इक्का स्टैंड उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर में मीटर लगाने के कार्य के चलते दोपहर पौने दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रही, जिससे कुतुबपुर और मौसमगंज जैसे इलाकों की पांच हजार आबादी प्रभावित हुई। गोमतीनगर के विनयखंड-3 और विवेकखंड-4 में दिनभर में कई बार बिजली की आवाजाही लगी रही। वहीं, सरफराजगंज और आरडीएसओ क्षेत्र के विक्रमनगर में देर रात कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई। आलमबाग में दो दिन से कट रही बिजली आलमबाग नटखेड़ा रोड में व्यापारियों ने दुकान के अंदर मोबाइल टॉर्च जलाकर विरोध जताया। व्यापारी नेता मनीष अरोड़ा ने बताया दो दिन से बिजली कट रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी 7:15 बजे अंडर ग्राउंड फाल्ट होने की वजह से एक फेस की लाइट नहीं आ रही है। पूरे बाजार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी, जिसकी वजह से कई घर और कई दुकानें प्रभावित हो रही हैं। इस दौरान विरोध में आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, विकास अरोड़ा, संजय बत्रा, तेजू धवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कई इलाकों में कटी बिजली अमौसी के लालेश्वर मंदिर, हंस खेडा, साईं मंदिर, कबीर नगर में करीब आधे घंटे तक बिजली कटौती रही। दीपक मिश्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि शाम होते ही रोजाना लाइट कट जाती है। कोई सुनने वाला नहीं है। गोमतीनगर के विश्वास खंड में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बिजली नहीं आई। इसके साथ ही गोमतीनगर, गुडंबा, मोहनलालगंज, पुराने लखनऊ के कई इलाकों के साथ में चिनहट में बिजली कटने के चलते लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अवैध डेयरी और टीनशेड पर बुलडोजर चला:हरूनगला में 16550 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा था, नगर निगम ने कार्रवाई की
    Next Article
    अखिलेश बोले- हमारी सरकार ने किसानों का ध्यान रखा:गाजियाबाद में नहीं पहुंचे सपा मुखिया, वर्चुअल सम्बोधित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment