Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- कालीन, कोडीन के बाद किडनी भाई भी मिले:अब इस कांड पर OTT आएगी, कानपुर को बदनामपुर बना दिया

    21 hours ago

    1

    0

    ‘कालीन भाई, कोडीन भाई और कानपुर आते-आते किडनी भाई भी मिल गए हैं। भाजपा सरकार में यहां किडनी निकाली जाती है। जांच होगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा। अब लगता है किडनी कांड पर भी कोई नई OTT आ जाएगी। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है।' यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर में कही। वह यहां अपने सिक्योरिटी गार्ड रंजन पहलवान के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। अखिलेश ने कहा- धुरंधर फिल्म के पोस्टर किसने और कहां लगाए, यह भाजपा वाले ही बता सकते हैं। भाजपा वालों की तो कई फिल्में रिलीज होते ही फ्लॉप हो गईं। पढ़िए अखिलेश की कही बड़ी बातें मेट्रो, ऊंची चमनियां…यह सब सपा की देन हैं अखिलेश ने कहा- आज जब हम कानपुर पहुंचे तो हमें मेट्रो के पिलर दिखाई दिए। पिलर देखकर लगा कि ये समाजवादी पार्टी की देन है। यहां से जब हम आगे बढ़े तो रास्ते में पनकी की तरफ ऊंची चिमनियां दिखाई दीं, वो भी समाजवादी की देन हैं। अगर आगे भोगनीपुर या घाटमपुर की तरफ जाएंगे, तो भी सपा के ही काम दिखाई देंगे। बंगाल के लोग ममता दीदी को जिताएं बंगाल की जनता से अपील है कि हिम्मत और बहादुरी से ममता दीदी को बहुमत से जिताएं। आपका और बंगाल का एक-एक वोट लोकतंत्र बचाने के लिए होगा। हर तरफ बस दीदी ही दीदी हैं। ममता बनर्जी जीतेंगी और जो अन्याय हो रहा, उसे खत्म करने के लिए वोट होगा। इसी वजह से भाजपा वाले घबराए हुए हैं। इसीलिए चुनाव आयोग का सहारा ले रहे हैं। भाजपा वालों ने मुस्लिम लोगों के वोट कटवाए वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि PDA प्रहरी बनाए गए हैं। ये लोग इसकी निगरानी कर रहे हैं। हमारे प्रहरियों ने कानपुर में ही एक मामला पकड़ा था। जो साइन करना नहीं जानता था और मुस्लिम का एक वोट काट दिया गया था। उस मामले में किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा वालों ने मुस्लिम लोगों के वोट कटवाए हैं, लेकिन इलेक्शन कमेटी ने एक पर भी कार्रवाई नहीं की। पढ़िए अखिलेश ने और क्या कहा… जानिए कौन थे रंजन सिंह… सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कानपुर पहुंचे। नौबस्ता के तुलसीनगर में अपने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रंजन सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। यहां अखिलेश ने कहा- कानपुर में जब हम पार्टी प्रचार के लिए रथ चलाते थे, तब रंजन उर्फ लाला पहलवान हमारे साथ सेवाभाव से लगे रहे। उनका और हमारा साथ काफी समय तक रहा। रंजन सिंह यादव कैंसर से जूझ रहे थे। करीब डेढ़ महीने पहले 26 फरवरी को 47 साल की उम्र में हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। वह 26 साल से अखिलेश यादव के सिक्योरिटी गार्ड थे। परिवार में उनकी पत्नी मीना यादव, 14 साल की बेटी मोना यादव और 7 साल का बेटा सूर्यांश यादव है। अखिलेश यादव ने सभी से बात की और दिलासा दी। यहां से अखिलेश कानपुर देहात रवाना हो गए। वह अकबरपुर बारा टोल प्लाजा के पास एक रिसॉर्ट में सपा नेता हारुन की बेटी की शादी में शामिल होंगे। वहां से लखनऊ लौटेंगे। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में 20 साइबर ठगों को दौड़ाकर पकड़ा, एक और 'मिनी जामताड़ा' का भंडाफोड़ यूपी में एक और 'मिनी जामताड़ा' का भंड़ाफोड़ हुआ है। कानपुर पुलिस 17 गाड़ियों के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंची। ड्रोन से रेकी करते हुए पूरे इलाके को चारो ओर से घेर लिया। फिर खेतों में बनीं झोपड़ियों में से 20 साइबर ठगों को अरेस्ट किया। इन झोपड़ियों से ही ये लोग ठगी का धंधा चलाते थे। पुलिस के अनुसार, साइबर ठग देशभर में लोगों को कभी पुलिस अधिकारी बनकर तो कभी आवास योजना या बैंक लोन के नाम पर झांसा देते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव, रुला देगी दिल्‍ली की यह हेट-स्‍टोरी
    Next Article
    स्टूडेंट्स की प्रतिभा को मिला सम्मान:DDU के इंग्लिश डिपार्टमेंट में अवार्ड सेरेमनी, कुलपति बोली- पढ़ाई के साथ क्रिटिविटी जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment