Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी:जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा

    18 hours ago

    1

    0

    बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि नाम तो किसी की याद में रखा जाता है। लगता है इन्हें ये भरोसा नहीं कि आगे कोई याद रखे न रखे। अखिलेश शुक्रवार दोपहर सपा के दिवंगत नेता रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 25 सितंबर को उनका लखनऊ में निधन हो गया था। अखिलेश ने कहा कि रामगोविंद जी का नाम राम-गोविंद दोनों अवतारों के नाम में आता था। उनके तीखे तर्क का विधानसभा में कोई विपक्षी जवाब नहीं दे पाया। अयोध्या जाकर भी राम मंदिर न करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- मैंने पवन पांडे से कहा है कि दिन और तारीख किसी विद्वान से पूछ लें, केदारेश्वर मंदिर बनने के बाद हम राम मंदिर जरूर जाएंगे। दरअसल, अखिलेश गुरुवार को सपा सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके पवन पांडे के यहां कथा में शामिल होने अयोध्या गए थे। 2 तस्वीरें देखिए… अब अखिलेश यादव की 8 बड़ी बातें पढ़िए 1. सत्ता पक्ष वाले ही ढोंगी हैं अखिलेश यादव ने कहा- सत्ता पक्ष वाले ही ढोंगी हैं। अयोध्या में चंदा चोरी हो गई। मुख्यमंत्री कहते थे कि 15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे। अगर डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या में इतना विकास कराया है तो मुख्यमंत्री को वहां से अगला चुनाव लड़ना चाहिए। अयोध्या में लोगों के मकान और दुकानें छीने गईं। जमीनें ली गईं, लेकिन उन्हें बाजारी भाव नहीं दिया गया। इसलिए मैंने कहा कि मुख्यमंत्री जी इतने ही आश्वस्त हैं तो मेरी चुनौती नहीं, ये सलाह है कि वे अयोध्या से चुनाव लड़ लें। 2. सनातन सेवा करना सिखाता है सनातन धर्म और सत्य का रास्ता है। सनातन सेवा का रास्ता है। समाजवादी रास्ता है। सनातन बिना भेदभाव और भाईचारे का रास्ता है। सनातन 'वसुधैव कुटुंबकम' का रास्ता दिखाता है, कि पूरी धरती पर हम सब एक परिवार की तरह रह रहे हैं, हम सब एक परिवार हैं। जो लोग खाई पैदा करते हैं, भेदभाव पैदा करते हैं, धर्म के नाम पर नफरत पैदा करते हैं, धार्मिक होने का अपने आप को खुद, स्वयं, सेल्फ़ अटेस्टेड (self-attested) सनातनी बोलते होंगे। सोचिए उनके समय पर रामधन की चोरी हो गई, चढ़ावे की चोरी हो गई। 3. संजय निषाद को दूसरे कामों में नहीं पड़ना चाहिए अखिलेश यादव ने कहा- 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अब तक की सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता का समर्थन सपा के साथ दिखेगा। संजय निषाद का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी बस चलानी चाहिए, टिकट ठीक करना चाहिए और दूसरे कामों में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने आरटीओ से पूरे प्रदेश को बचाने की बात भी कही। 4. भाजपा ने सहयोगियों की बारगेनिंग पावर कम की अखिलेश यादव ने भाजपा पर सहयोगी दलों की राजनीतिक ताकत खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति को सहयोगी दल समझ नहीं पा रहे। भाजपा के लोग ऊपर से जितना काम करते हैं, उससे ज्यादा उनके लोग पर्दे के पीछे काम करते हैं। भाजपा ने अपने सहयोगी दल की बार्गेनिंग पावर शून्य कर दी है। अब उसे दो सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। 5. किसानों और खाद की समस्या पर सरकार को घेरा आगामी विधानसभा चुनाव और सपा की तैयारियों से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के बारे में कब पूछेंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता सरकार को हटाना चाहती है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन खाद, कीटनाशक और डीएपी की उपलब्धता की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर भी सरकार से सवाल किए। 6. गोबर से एटामिक एनर्जी की बात हो रही अखिलेश ने कहा- छुट्टा पशुओं की कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पाई है। सरकार गौमूत्र खरीदने की बात करती है। हमने एक दिन में 200 लीटर गौमूत्र एकत्र कराया था, लेकिन उसे खरीदने वाला कोई नहीं मिला। ये लोग गोबर से परमाणु ऊर्जा बनाने की बता करते हैं। भाजपा की सोच देखिए, गोबर से एटॉमिक एनर्जी बनाने की बात की जा रही है। 7. सरकार बताए, डिजिटल इंडिया का क्या हुआ अखिलेश ने महंगाई और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने और बलिया के नरही थाने का जिक्र करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चौतरफा दबाव में है। अमेरिका और चीन भारतीय बाजार पर अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं। विप्रो, एचसीएल और टाटा जैसी कंपनियों का हाल देखिए। अमेरिका में भारतीय कंपनियों के कर्मचारियों की नौकरियां जा रहीं। मेक इन इंडिया' और ‘डिजिटल इंडिया’ का क्या हो रहा है, ये कोई बताने वाला नहीं है। 8. बलिया में 200 स्कूल बंद हुए, गोरखपुर में नाव चली बलिया में प्राथमिक स्कूलों के बंद होने का दावा करते हुए सपा प्रमुख ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बलिया में 200 स्कूल बंद हो गए। पहले शुरू की गई 100 नंबर की पुलिस व्यवस्था को कमजोर कर दिया गया। राजधानी लखनऊ में जलभराव हो गया और बाढ़ आ गई। गोरखपुर में नाव चलाने की नौबत आ गई। मुख्यमंत्री ने तो प्रदेश को स्पेन जैसा बनाने की बात कही थी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें हेडमास्टर ने बच्चे के सिर को तबले की तरह बजाया,VIDEO:इटावा में क्लास में मजाक बनाया; सिर मुंडाकर स्कूल गया था; BSA ने सस्पेंड किया इटावा के सरकारी स्कूल में सिर मुंडवाकर पहुंचे चौथी कक्षा के छात्र के सिर को हेड मास्टर ने तबले की तरह बजाया। क्लासरूम में बच्चों के सामने उसका मजाक उड़ाते हुए ठहाके लगाते रहे। इस दौरान दूसरे बच्चे भी हंसते रहे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट; होमगार्ड ने पत्नी-बेटी को मार डाला; बुआ मायावती के पैर छूकर झुके रहे आकाश
    Next Article
    करबला जमीन विवाद:मौलाना कल्बे जवाद ने सौंपा ज्ञापन, वक्फ संपत्ति पर अनाधिकृत गतिविधियां रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment