Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- शंकराचार्य पर प्रधानी चुनाव जैसे आरोप लगे:जो दूसरों का दर्द समझे वो योगी, शिवपाल बोले- हम इशारा करें तभी कुछ करना

    9 hours ago

    1

    0

    ‘सिर्फ भगवा कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता... जो दूसरे का दर्द समझे वही योगी होता है...।’ यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को सैफई में कही। यहां अखिलेश सपा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अखिलेश ने फूलों से होली खेली। पार्टी कार्यालय परिसर में फूलों की बारिश के बीच लंगड़ी फाग गाया गया। मंच के सामने युवा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते रहे। उन्होंने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान शिवपाल यादव ने मंच से सपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की अपील की। कहा- सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अनुशासन में रहना है। हाथ उठाकर इशारा किया कि जब हम इशारा करें, तभी कुछ करना है। बड़ी चतुराई से मुंह बंद रखकर अपना काम करना है। होली मिलन समारोह में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, अखिलेश की बेटी अदिती यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे और विधायक रेखा वर्मा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए अखिलेश के 5 बड़े बयान 1- हम शंकराचार्य के साथ खड़े हैं सपा प्रमुख ने कहा- हमारे पूजनीय शंकराचार्य पीड़ित हैं, दुखी हैं। हम उनके साथ खड़े हैं। जो भी पीड़ित और दुखी होगा, समाजवादी उसके साथ खड़े रहेंगे। सनातन की सबसे पूजनीय जगह पर शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया गया। अनशन के बाद भी सम्मान नहीं मिला। उन पर ऐसे मुकदमे लगाए गए, जो प्रधानी चुनावों में लगाए जाते हैं। 2- 2027 का बिगुल, बोले- 2012 से बड़ी जीत चाहिए अखिलेश ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का साफ संदेश दिया। कहा- जितनी मजबूत तैयारी करेंगे, सरकार बनाना उतना आसान होगा। 2012 में होली के बाद सरकार बनी थी, अब उससे बड़ी जीत दिलानी है। यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं। दिन कम हैं और विधानसभा ज्यादा। उन्होंने हालिया चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उन्हें हराया है। वे जान गए हैं कि कैसे हराया? इस बार भी पीडीए की ताकत से हराना है। पीडीए का नारा हर किसी नारे से बड़ा है। 3- विदाई से पहले जापान घूमने गए थे CM मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा- पहले 50 लाख करोड़ का एमओयू किया। अब एक लाख करोड़ का एमओयू कर आए हैं। ये पहले मुख्यमंत्री हैं, जो विदाई से पहले घूमने जा रहे हैं। उन्होंने निवेश समझौतों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को वास्तविक रोजगार और राहत चाहिए, आंकड़ों का खेल नहीं। 4- सोना महंगा, आलू का क्या हाल होगा महंगाई पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा- सोना इतना महंगा हो गया है कि कोई जेवर नहीं खरीद सकता। चांदी भी पहुंच से बाहर है। इस बार आलू का क्या हाल है? किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा- सरकार बनने पर सबसे ज्यादा मदद किसानों की करेंगे। अब किसानों को भी अमेरिका से जोड़ दिया है, अन्न-चारा बाहर से आएगा। सरसों के तेल से अच्छा खाना बनता है, लेकिन नई अर्थव्यवस्था अमेरिका से जोड़ दी गई है। 5- जिसने राष्ट्रपति को मारा, उसके साथ समझौता हो रहा अखिलेश ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। कहा- एक देश जिसने राष्ट्रपति को मार दिया, उसके साथ समझौता कर लिया गया। जहां युद्ध चल रहा, वहां करोड़ों भारतीय रह रहे हैं। हमारे हथियार दूसरे देशों में बन रहे हैं। अगर हम किसी लड़ाई में फंस गए तो क्या करेंगे? जुगाड़ से डिफेंस मजबूत नहीं होता, अपने देश में हथियार बनाने होंगे। भाषण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और 2027 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। शिवपाल बोले- इतना कर ले गए तो सरकार बनना तय शिवपाल यादव ने कहा- अनुशासन पार्टी के लिए बहुत जरूरी है। जो जनता के बीच जाकर गाली दे, तो समझ लेना वो सपा का आदमी नहीं है। समय बहुत कम है, 2027 के लिए अभी से जुट जाना है। अखिलेश जो कहें, वो करना है। इनको मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेना है। चुनाव में बड़ी चतुराई से काम लेते हुए मुंह को बंद रखकर अपना काम करना है। इतना कर ले गए तो 2027 में सपा की सरकार बनना तय है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… होली खेलने के बहाने पत्नी की हत्या की, मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका; शाहजहांपुर में पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी यूपी के शाहजहांपुर में होली के दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वारदात के दौरान मारपीट में पति खुद भी अधमरा हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। तब से वह पति से अलग रह रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सर्वोच्च नेता, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने चुना
    Next Article
    बलरामपुर में होली का पर्व उल्लास से मना:सिटी पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, डीजे पर थिरके युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment