Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- यूपी में हथेली गर्म, पुलिस नरम:आगरा में कहा- सीएम इतने पढ़े-लिखे, न जाने क्या-क्या बोलते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर से करारा हमला किया है। आगरा में कहा-भाजपा सरकार ने यूपी पुलिस की ऐसी हालत कर दी है, हथेली गर्म-पुलिस नरम। इतना ही नहीं, उन्होंने सीएम योगी पर भी निशाना साधा। कहा- मुख्यमंत्री इतना पढ़े-लिखे हैं कि न जाने क्या-क्या कहते हैं। अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका के संबंधों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा-अमेरिका के साथ जो डील की है, उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है। इस दौरान उन्होंने आगरा की बदहाल सड़कों, जाम की समस्या और गदंगी पर भी सवाल खड़े किए। अब विस्तार से पढ़िए.... सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार देर शाम को एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आगरा आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार को घेरा। दिल्ली और लखनऊ के बजट पर कटाक्ष करते हुए आगरा की स्थानीय समस्याओं को भी उठाया। ताजमहल की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। जूता उद्योग को नहीं मिली राहत अखिलेश यादव ने कहा- हाल ही में दिल्ली और लखनऊ के बजट आए हैं। दोनों में आम आदमी की उपेक्षा की गई है। अगर, आप आंकडें देखें तो पता चलेगा कि आगरा के जूता उद्योग ने अपने लिए राहत मांगते-मांगते जूते तक घिस दिए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। यमुना सफाई का जो सपना दिखाया था, उसके लिए भी बजट में कोई व्यवस्था नहीं की। यमुना जैसी थी, वैसे ही है...यमुना साफ ही नहीं हो पाई। आगरा में टूटी सड़कें, जाम से लोग परेशान सपा अध्यक्ष ने कहा- आगरा वो शहर है, जो टूरिज्म के माध्यम से इकॉनोमी को ट्रिलियन में पहुंचा दे। फिर भी इसकी उपेक्षा की जा रही है। आगरा का नाम स्मार्ट सिटी में भी नाम आता है मगर, अभी जहां से मैं गुजरा हूं...वहां सड़कें उखड़ी हैं, नाले खुले पड़े हैं...गंदगी है...पूरा शहर जाम है, लोग परेशान हैं। उन्होंने सवाल उठाया, जिस समय सर्दी थी, दिल्ली और आगरा का एक्यूआई एक जैसा रहता था। इसके बावजूद भाजपा सरकार पॉल्यूशन, रोजगार, महंगाई किसी भी क्षेत्र में राहत नहीं दे पाई। भाजपा भू-माफियाओं को दे रही जन्म पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर भू-माफियाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा-भाजपा ने भूमाफियाओं को जन्म दिया है। विकास प्राधिकरणों में कुछ ही लोगों की मदद की जा रही है। बस कुछ लोग बड़े कारोबारी बन जाएं, भाजपा यही चाहती है। सफाई के टेंडर भी ऐसे ही दिए जा रहे हैं। अमेरिका के साथ संबंधों पर साधा निशाना अखिलेश यादव ने कहा-इनके अमेरिका के साथ राज खुलने के बाद हमारे देश में अमीर, अमीर होता जाएगा तथा गरीब और गरीब होता जाएगा। अमीरी-गरीबी का जो फासला है, वह बढ़ता जाएगा...ये कम नहीं होगा। जनता सब देख रही है। अमेरिका के साथ जो डील की है, उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है। आज ही सुनने में आया है कि दाल नहीं आएगी। लेकिन सरकार ये तो साफ करे कि अमेरिका से कौन-कौन से एग्रीकल्चर प्रोडक्ट आएंगे, कौन से नहीं आएंगे। कोई क्लीयरिटी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया-क्या आगरा के आलू किसानों को क्या राहत मिली? बिजली महंगी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जितना विकास समाजवादियों ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। भाजपा अंग्रेजों के फार्मूले को फॉलो कर रही अखिलेश यादव ने कहा-पीडीए के गठबंधन को देखते हुए भाजपा की समझ में नहीं आ रहा है कि क्या रास्ता निकालें। भाजपा हमेशा डिवाइड एंड रूल पर चलती है। जिन अंग्रेजों को डिवाइड एंड रूल के फॉर्मूले का मुखिया माना जाता था, भाजपा उसी को फॉलो कर रही है। मगर, यूपी की जनता समाजवादी की धारा पर चलकर भाजपा को हराने जा रही है। सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं उन्होंने कहा-आगरा में मेट्रो, उतनी ही चल रही है, जितनी समाजवादियों ने दी थी। ताजमहल के पास भी उतना ही विकास हुआ है, जितना समाजवादियों ने किया था। ये अपनी तरफ से कोई नया विकास कार्य नहीं करा पाए। सिर्फ मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज कर दिया। वहां का एयरकंडीशन तथा अन्य काम बर्बाद हो गए। यूपी में शिक्षा बदहाल उन्होंने कहा-प्राइमरी एजूकेशन का बजट 80 हजार करोड़ और सेकेंडरी का बजट 22 हजार करोड रुपये है। दोनों विभागों का मिलाकर बजट एक लाख करोड़ है लेकिन 10 साल में एजूकेशन बर्बाद कर दी। शिक्षा विभाग को अच्छा चलाया गया होता, तो स्कील डेवलमेंट प्रोग्राम नहीं चलाने पड़ते। स्कूल बंद कर दिए। शिक्षा की गुणवत्ता खराब कर दी है। स्कील से नौकरी मिल जाए, ऐसे काम नहीं किए। आगरावासियों को भाजपा सरकार शुद्ध पानी तक नहीं दे पा रही। कानून व्यवस्था पर साधा निशाना सपा मुखिया से जब यूपी की कानून व्यवस्था के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया-यूपी में पुलिस की ये स्थिति है कि हथेली गर्म और पुलिस नरम। मुख्यमंत्री खुद ही इतना पढ़े लिखे हैं कि न जाने क्या-क्या कहते हैं। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… यशवीर महाराज बोले- एक बेटी के बदले उनकी 25-30 लाओ:हिंदू भी करे लव जिहाद, देश मुल्ला-मौलवी का नहीं; बागपत में हिंदू सम्मेलन बागपत में यशवीर महाराज ने गुरुवार को कहा- अगर कोई लव जिहाद कर हिंदुओं की एक बेटी को ले जाए तो उसका पीछा मत छोड़ो। जब तक बेटी वापस न आए जाए तब तक संघर्ष करते रहो। एक बेटी के बदले उनकी 25-30 बेटियां ले आओ। जब ऐसा होगा तो किसी लव जिहादी की हिम्मत नहीं होगी कि वो हिंदू समाज की बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखे। क्योंकि भय बिन प्रीत नहीं होती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:आगरा में पंखे से लटकाई लाश, दो दिन तक रोने का ड्रामा किया
    Next Article
    बदायूं में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में टक्कर, दो की मौत:सिद्ध बरौलिया गांव के पास हादसा, कई लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment