Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश का पुतला फूंकने पर सपा नेत्रियों का प्रदर्शन:कन्नौज में एसडीएम को ज्ञापन दिया, भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला नेताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा की महिला नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का एक समूह दोपहर में कलक्ट्रेट पहुंचा। पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल की पुत्रवधू डॉ. पूजा वर्मा ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का पुतला दहन कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पूजा वर्मा ने कहा कि यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादा और सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर विफल रहने के बाद अब समाज को बांटने और ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करने वाली भाजपा वास्तव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 की आड़ में अपनी राजनीतिक मंशाओं को आगे बढ़ा रही है। यह विधेयक संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया जा चुका है, लेकिन इसे तत्काल लागू करने के बजाय परिसीमन (डीलिमिटेशन) जैसी शर्तों से जोड़कर टालने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. पूजा वर्मा ने प्रशासन से मांग की कि जनपद में शांति भंग करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कन्नौज प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की, तो समाजवादी पार्टी इसे प्रशासन का पुतला दहन की राजनीति का समर्थन मानेगी और पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव भाजपा नेताओं के पुतले फूंकेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, सपा नेता जय कुमार तिवारी "बऊअन", यश कुमार दोहरे, शशिमा सिंह दोहरे, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, अनिल पाल, नेमसिंह यादव, टिंकू पाल, यशवीर भदौरिया, आरिफ जमा, राजू यादव, विवेक पाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिलेंडर लेने जा रहे मासूम समेत 3 की मौत:बहराइच में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल
    Next Article
    घर में ₹30 लाख की चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस मिले, लखनऊ में मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment