Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में ₹30 लाख की चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस मिले, लखनऊ में मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और बुलेट बाइक समेत करीब 30 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। डीसीपी पूर्वी डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने बताया- तीनों आरोपियों ने कहा है कि मौज-मस्ती के लिए चोरी करते थे। 15 अप्रैल को आधार खेड़ा गांव के सरफराज हुसैन ने गुडंबा थाने में अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 12 अप्रैल को दादा का निधन हो गया था। वह पूरे परिवार के साथ गाजीपुर गए थे। यहां घर पर ताला बंद कर दिया था। 30 मिनट में घर खंगालकर निकल गए 15 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे जब वापस पहुंचा तो देखा घर का ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर मे अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं, घर के अलमारी के अंदर रखे हुए सारे आभूषण नकदी चोरी हो गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने के बाद पता चला कि तीन चोर सुबह 3:40 पर घर के अंदर दीवार फांदकर घुसे और ताला तोड़कर चोरी कर 30 मिनट में निकल गए। दो चोर अंदर गुसे थे। एक चोर बाहर से रेखी कर रहा था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। इस दौरान शुक्रवार रात को संयुक्त टीम ने स्कॉर्पियो क्लब के पास जंगल क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनवारी थाना कुर्सी बाराबंकी निवासी अदीबुर्रहमान उर्फ अदीब उर्फ अद्दू (24), अनवारी बाराबंकी निवासी जीशान गाजी उर्फ छोटू (24) और स्कूटर इंडिया सरोजिनी नगर निवासी रामजी राजाराम सोनी (56) के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ 25 से ज्यादा मुकदमे आरोपी अदीबुर्रहमान के पास से 0.32 बोर की एक अवैध पिस्टल और चार कारतूस भी बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से मिली एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मौज-मस्ती के लिए चोरी करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश का पुतला फूंकने पर सपा नेत्रियों का प्रदर्शन:कन्नौज में एसडीएम को ज्ञापन दिया, भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    IPL-दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:DC का पहला विकेट गिरा, निसांका को अर्शदीप ने आउट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment