Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने जहां चाय पी, उस दुकान पर छापा:मालिक बोला- अखिलेश भैया के आने के बाद से परेशान किया जा रहा

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में एक चाय की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की। चाय के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। छापेमारी जिस दुकान पर की गई, वहां 2 महीने पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाय पी थी। दुकानदार का कहना है कि अखिलेश भैया के आने के बाद से ही परेशान किया जा रहा है। अधिकारी धमकी देते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो, दुकान सील कर देंगे। मामला गुरुवार यानी 16 अप्रैल का है, जो आज सामने आया है। दरअसल, अखिलेश ने 20 फरवरी को फतेहपुर दौरे के दौरान खागा तहसील के चौकी चौराहा स्थित 'शेषमन की फेमस चाय' की दुकान पर चाय पी थी। उन्होंने चाय की सराहना करते हुए अपने 'X' अकाउंट पर इसकी तारीफ की थी। दुकान संचालक शेषमन यादव के पुत्र आर्यन यादव ने अखिलेश को दो कप चाय परोसी थी। चाय पीने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी तारीफ की थी। सोशल मीडिया हैंडल से आर्यन के साथ चाय पीते तस्वीर भी साझा की थी। अखिलेश ने पी थी शेषमन की चाय, पूछा था– कौन सी पत्ती डालते हो? अखिलेश फरवरी में खागा तहसील के अफोई गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद शफीर के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। वहां से लौटते समय जब उनका काफिला चौकी चौराहा पहुंचा, तो उन्होंने चाय पीने की इच्छा जताई थी। उनके साथ चल रहे सपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि चौकी चौराहा पर स्थित शेषमन चाय वाले की दुकान काफी प्रसिद्ध है। इसके बाद अखिलेश शेषमन की दुकान पर पहुंचे थे। आर्यन यादव, जो सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं, ने खुद अखिलेश यादव को कुल्हड़ वाली चाय पिलाई थी। IGRS पोर्टल पर शिकायत के बाद छापेमारी खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र दीक्षित ने बताया कि अहमद नामक व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि दुकान पर चाय बनाने में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उसी शिकायत के आधार पर टीम ने दो दिन पहले मौके पर पहुंचकर जांच की। चाय का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। दुकान मालिक बोले- अखिलेश भैया के आने के बाद से बढ़ी परेशानी दुकान संचालक शेषमन (आर्यन के पिता) ने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष के चाय पीने के बाद से ही विभाग लगातार दुकान पर दबाव बना रहा है। डेढ़-दो महीने से परेशान कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो…। अब क्या सोने-चांदी के बर्तन में बनाएं…। अब हम दुकान चलाएं या रोज-रोज की परेशानी की वजह से इसे बंद कर दें। जीना हराम कर दिया है। कांग्रेस नेता का VIDEO सामने आया, परेशान न करने को कह रहे इस बीच कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे फोन पर खाद्य निरीक्षक से दुकानदार को परेशान न करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई फूड इंस्पेक्टर धीरेंद्र दीक्षित का कहना है- सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर मानक पूरे नहीं पाए गए तो दुकान को सीज भी किया जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे:चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NIT में छात्रा के सुसाइड की कोशिश, VIDEO:हॉस्टल की 5वीं मंजिल पर चढ़ी, स्टूडेंट ने बचाया; इंटीट्यूट प्रशासन का आदेश- कल तक हॉस्टल खाली करें
    Next Article
    वनस्पति विज्ञान में करियर के अवसरों पर व्याख्यान:बलरामपुर में छात्रों को मिला भविष्य के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment